Headlines

जी.दी.मदर इंटरनेशनल स्कूल की खो-खो खिलाड़ी पूजा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 28 December : हुगली जिला, पश्चिम बंगाल में 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित हो रही 41वीं जूनियर राष्ट्रीय (बालक एवं बालिका) खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम में जी.दी.मदर इंटरनेशनल स्कूल की पूजा कुमारी का चयन हुआ ।

SKJ Law College

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीलम सिंह ने बताया कि 41वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए 11 दिसम्बर 2022 को लखीसराय जिला में बिहार राज्य टीम में जगह बनाने के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उस चयन प्रतियोगिता में कुल 15 बालक एवम 15 बालिका का चयन बिहार टीम के लिये किया गया ।

SKJ Law College
41वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता


पूजा मुजफ्फरपुर जिले के स्थानीय कृष्णा टॉकिज अखाराघाट रोड की रहने वाली हैं। पिता मंजय कुमार सिंह व्यवसायी एवम माता अर्चना देवी गृहणी है।

विद्यालय के निदेशक श्री पंकज कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है और खिलाड़ी एवम उनके कोच रणप्रताप जयसवाल को बधाई दिए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। विद्यालय के शारिरिक शिक्षक दिलमोहन झा और सभी शिक्षकगण ने भी शुभकामनाएं दी।

#khokho #gdmotherinternational #Muzaffarpur