Headlines

L.S. College के पुस्तकालय व सूचना विज्ञान विभाग में दो दिवसीय विशेष व्याख्यान का समापन

L.S. College L.S. College
Advertisements

Muzaffarpur 6 April : L.S. College लंगट सिंह कॉलेज के पुस्तकालय व सूचना विज्ञान विभाग में दो दिवसीय विशेष व्याख्यान का समापन हुआ. समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा ये दो दिवसीय व्याख्यान पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के छात्रों के अति लाभकारी सिद्ध होगा. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की उनके लिए गौरव की बात है की ऐसे कॉलेज जिसके प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, आचार्य कृपलानी और राष्ट्रकवि दिनकर जैसे विभूति अध्यापन किए हो वैसे गौरवशाली संस्थान से लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं.

L.S. College
L.S. College
L.S. College
L.S. College

प्रो राय ने कहा की कॉलेज की अति समृद्ध लाइब्रेरी जिसमे सदियों पुराने अभिलेखों और सामग्रियों हैं उनको संरक्षित करने की दिशा में पहल किए गए हैं. कॉलेज ने लाइब्रेरी ऑटोमेशन की दिशा में भी बहुत प्रयास किए हैं तथा पुराने खराब हो रहे पुस्तकों को डिजिटल कॉपी भी बनाई जा रही है.

L.S. College
L.S. College

व्याख्यान के वक्ता श्री हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के उप पुस्तकालयअध्यक्ष डॉ संजीव सर्राफ और केंद्रीय पुस्तकालय, बीएचयू के उप पुस्तकालयअध्यक्ष डॉ रामकुमार डांगी ने अपने व्याख्यान में लाइब्रेरी में आईसीटी के प्रयोग पर बोलते हुए कहा कि आईसीटी के आगमन के साथ  पुस्तकालय अब सेवा प्रदान करने में सहायता के लिए विभिन्न प्रकार की तकनीकों का उपयोग करते हैं. हर दिन नई तकनीकी प्रगति पुस्तकालय और सूचना केंद्रों में सूचना के तरीके को प्रभावित कर रही है.

L.S. College
L.S. College

पुस्तकालय सेवाओं के हर क्षेत्र में आईसीटी प्रभावी है विशेष रूप से पुस्तकालय डेटाबेस सुधार रणनीतियों ,  पुस्तकालय संरचना और संघ के रूप में आईसीटी का प्रयोग हो रहा है.

समापन सत्र में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने 21_22 सत्र में बीएलआईएस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया. सम्मानित होने वाले छात्रों में रोहित सिंह, साबिया तरन्नुम, सगुण, तरुण कुमार और अभिषेक कुमार शामिल थे.धन्यवाद ज्ञापन कोर्स समन्वयक डॉ ऋतुराज कुमार ने किया. सत्र को प्रो राजीव झा, डॉ कौशल किशोर चौधरी ने भी संबोधित किया. मौके पर डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, मनोज कुमार शर्मा, रोहित कुमार, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे.

#muzaffarpur #news