Muzaffarpur 11 August : L.S. College लंगट सिंह कॉलेज में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्ष और वोकेशनल कोर्स के समन्वयक की बैठक आयोजित की गई. सीबीसीएस पाठ्यक्रम के वर्गारंभ के बाद अनुपालन में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों पर विमर्श तथा वोकेशनल कोर्स में नामांकन सहित अन्य विषयो पर विचार विमर्श हेतु ये बैठक आयोजित की गई.
L.S. College प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय
प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि वर्तमान सत्र में हमारा लक्ष्य न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है बल्कि ज्ञान बढ़ाने, कौशल विकसित करने,छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करने तथा समग्र रूप से छात्रों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है. उन्होंने कहा सीबीसीएस पाठ्यक्रम के पहले बैच के छात्रों को न केवल पेशेवर रूप से विकसित होने के लिए सशक्त बनाना है, बल्कि व्यक्तिगत विकास की ठोस नींव भी रखनी है.

बैठक में विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो अभय कुमार सिंह को भी आमंत्रित किया गया जिससे एमआईसी और एमडीसी कोर्स में विभागाध्यक्ष लोगो की शंकाओं का निराकरण हो सके. कुछ विषय में एमडीसी तथा एमआईसी कोर्स के सिलेबस उपलब्ध नही होने पर भी चर्चा की गई.
बैठक में प्राचार्य प्रो राय ने वोकेशनल के नामांकन में विश्विद्यालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए ससमय नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश भी दिया. प्राचार्य प्रो राय ने थ्योरी के साथ ही प्रैक्टिकल कक्षाओं के नियमित संचालन पर जोर देते हुए संबंधित विभागो से प्रैक्टिकल वर्गों के संचालन का नियमित रिपोर्ट प्रतिदिन प्राचार्य ऑफिस में भेजने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा पाठ्यक्रमों के सैद्धांतिक अध्ययन से छात्रों में विषय की समझ और अकादमिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने विभागीय स्तर पर सिलेबस की प्रगति, वर्गों के संचालन आदि विषयो पर नियमित रूप से समीक्षा बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया.
RDS College NSS Camp 4th Day https://t.co/RU8qNNkn1E
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 11, 2023
कॉलेज के मुख्य गेट पर जाम की समस्या को देखते हुए मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती का निर्णय लिया गया एवं कैम्पस के अंदर अवैध रूप से लगाए जा रहे ठेलो को यथाशीघ्र हटाने का निर्देश भी दिया.
बैठक में प्रो राजीव कुमार, प्रो गोपालजी, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो ओपी रमण, प्रो जफर सुलतान, प्रो जयकांत सिंह, प्रो एनएन मिश्रा, डॉ अर्धेंदु, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
#lscollege #muzaffarpur #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।