Patna 24 April : आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने ही पार्टी के एक नेता पर हाथ उठा दिया है.भोजपुर से पार्टी के उम्मीदवार अनिल सम्राट पर तेजप्रताप यादव ने हाथ उठाया है.
राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था.विधान परिषद चुनाव में भोजपुर से पार्टी के उम्मीदवार अनिल सम्राट भी आये हुए थे. अनिल सम्राट देखते ही तेजप्रताप भड़क गए और फिर उनपर हाथ उठा दिया.

अनिल सम्राट ने भी उसी अंदाज में हमला कर दिया. वहां पर उपस्थित लोगों ने फिर किसी प्रकार से पूरे मामले को शांत करवाया.

तेजप्रताप को लेकर की गई कुछ अपशब्दों का प्रयोग किया गया था अनिल सम्राट द्वारा.इसी बात को लेकर तेजप्रताप नाराज चल रहे थे.
Bihar News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महानायक वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर जगदीशपुर में, तिरंगा लहराने का विश्व रिकॉर्ड – GoltooNews https://t.co/kBiGmFjt4i
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 23, 2022
शुक्रवार की इफ्तार पार्टी राबड़ी आवास पर हुए थी जिसमे मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी शामिल हुए थे.इसी इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान,तेजस्वी,तेजप्रताप,मीसा भर्ती आदि मौजूद थे.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।