Headlines

Langat Singh College में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Langat Singh College Langat Singh College
Advertisements

Muzaffarpur 2 October: Langat Singh College लंगट सिंह कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी उद्यान स्थित गांधी जी की प्रतिमा साथ ही कैंपस में स्थित सभी महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

Langat Singh College प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने अपने संदेश में कहा 2 अक्टूबर का यह दिन हमारे देश के दो महापुरुषो को समर्पित है. इस दिन लोग गांधी जी के विचारों के साथ शास्त्री जी के देशप्रेम और त्याग को भी याद करते हैं। प्रो राय ने कहा कि हमें इन महापुरुषों के उच्च आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य करने चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वच्छता के विषय में गांधीजी के विचार आज स्वच्छ भारत के रूप में जन-जन को प्रेरणा दे रहे हैं. प्रो राय ने कहा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों जैसे ,स्वच्छ भारत मिशन, महिलाओं के सशक्तिकरण, गरीबों और दलितों को सशक्त बनाने और गांवों में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के पीछे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श ही प्रेरणा स्रोत रहे है.

Langat Singh College
Langat Singh College

प्रो.राजीव कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए मार्ग का सच्चे हृदय से अनुसरण ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में महात्मा गांधी के आदर्श पर चलने की सभी को शपथ भी दिलाई गई. मौके पर प्रो राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ बिपिन कुमार, डॉ हफीज, दीपक कुमार, रणविजय शर्मा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

#lscollege #Muzaffarpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *