Muzaffarpur News

मिशिगन यूनिवर्सिटी अमेरिका के रिसर्च साइंटिस्ट का व्याख्यान लंगट सिंह कॉलेज में -जीन थेरेपी आनुवंशिक रोगों की समस्या का हल

Advertisements

Muzaffarpur 24 November : लंगट सिंह कॉलेज में जूलॉजी, बॉटनी और इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में छात्रों के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित की गई. मुख्य वक्ता मिशिगन यूनिवर्सिटी अमेरिका के रिसर्च साइंटिस्ट चंदन कुमार सिन्हा ने बायोटेक्नोलॉजी एंड डेटा साइंस इन प्रेसिसन मेडिसिन विषय पर व्याख्यान दिया.

उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया की कॉलेज विभिन्न विभागो द्वारा छात्रों के लिए देश विदेश के नामी विद्वानों द्वारा समय समय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन करता है, उसी कड़ी में ये आयोजन किया गया है. प्रो राय ने कहा माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इनके विशेषज्ञों की बदौलत हाल-फिलहाल में कई संक्रामक बीमारियों, जैसे कोरोना वायरस, जीका वायरस, एचआईवी और स्वाइन फ्लू आदि की पहचान से लेकर उपचार तक में सार्थक पहल की गई है.

मुख्य वक्ता श्री चंदन कुमार सिन्हा ने विषय के तकनीकी पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा की जीन थेरेपी आनुवंशिक रोगों की समस्या का सबसे आशाजनक उत्तर रखती है. सामान्य जीन दोषपूर्ण या निष्क्रिय जीन की जगह लेता है और अपने कार्यों को पूरा करता है। जीवन के शुरुआती चरणों में शुरू किए जाने पर चिकित्सा में स्थायी इलाज विकसित करने की उच्चतम संभावनाएं होती हैं.

जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो फैयाज अहमद ने विषय प्रवेश कराते हुए वर्तमान समय में डाटा साइंस के महत्व पर चर्चा की. व्याख्यान में प्रो पी सी वर्मा, डॉ रितुराज कुमार, डॉ रीमा कुमारी, डॉ ललित किशोर, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार बलवंत, संजीव कुमार, सहित अन्य मौजूद रहे.

#lscollege #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.