बिहार में पैसों के लालच में शराब तस्करी जारी
Muzaffarpur 7 May : बिहार या मुजफ्फरपुर में 100 से 200 ₹500 की लालच में लोग शराब की तस्करी कर रहे हैं और पुलिस की गिरफ्त में भी आ रहे हैं. ऐसा ही हुआ वाकया आज मुजफ्फरपुर जंक्शन पर देखा गया. मुजफ्फरपुर स्टेशन पर एक ऑटो ड्राइवर को ₹500 का लालच दिया गया और कहा गया कि शराब लेकर चलना है. पंखा टोली निवासी ऑटो ड्राइवर ₹500 के लालच में आ गया और ट्रॉली में रखे गए शराब ऑटो रिक्शा में रखकर डिलीवरी करने निकल पड़ा. इसी दौरान स्टेशन के मुख्य गेट पर उसे जीआरपी ने दबोच लिया. पुलिस को देखकर ऑटो चालक भागने लगा पर उसे पकड़ लिया गया. ऑटो चालक के साथ-साथ शराब के तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया.
अब Asani Cyclone के लिए तैयार रहें, तबाही मचा सकती है तूफान – GoltooNews https://t.co/4QYcECiLeI
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 7, 2022
ऑटो रिक्शा की तलाशी में 9 कार्टन शराब 12 बोतल महंगी शराब बरामद हुई. ऑटो ड्राइवर और तस्कर को जीआरपी थाने ले जाया गया. जीआरपी थाने के दिनेश कुमार साहू ने बताया कि ऑटो चालक काजी मोहम्मदपुर थाना के पंखा टोली निवासी शंभू चौधरी है और मनियारी निवासी नरेश साहनी शराब तस्कर है.

पार्सल गेट की तरफ से शराब की खेप लेकर निकला ही था कि ऑटो पकड़ा गया. ऑटो चालक को तय भाड़ा से अधिक रुपए देने का लालच दिया गया जिस लालच में आकर वह शराब के तस्कर के साथ-साथ खुद भी गिरफ्तार हो गया इस तरह के काम पूरे बिहार में छोटे-छोटे बच्चे तक कर रहे हैं महिलाएं भी कर रही हैं, केवल पैसों की लालच में.इन हरकतों पर लगाम लगाना जरूरी है. ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया गया है और एफ आई आर दर्ज कर ली गई है.

#Muzaffarpurnews #hindinews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।