Headlines

लोहार कल्याण समिति का आंदोलन पटना में 3 अप्रैल को

लोहार कल्याण समिति
Advertisements

Muzaffarpur 26 March : लोहार कल्याण समिति का आंदोलन पटना में 3 अप्रैल को आज दिनांक 26 मार्च 2023 को कच्ची पक्की स्थित जिला कार्यालय में लोहार कल्याण समिति की कोर कमेटी की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता लोहार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने करते हुए कहा की बिहार सरकार ने जाती आधारित जनगणना में लोहार जाति के लोगो के खतियान में जाति लोहार लिखे जाने के बावजूद भी लोहार को कमार की उपजाति बनाकर लोहार की गिनती करने के लिए सूची और जाति कोड निर्गत की है।

लोहार कल्याण समिति

बिहार सरकार का यह कृत्य अन्यायपूर्ण है, इस तरह तो बिहार में लोहार का अस्तित्व ही मिट जायेगा। लोहार जाति की गणना मूल जाति के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सहित सामान्य प्रशासन विभाग को कई बार लिखा गया है पर अबतक इस दिशा में उनके द्वारा कोई करवाई नही की गई है।

लोहार के अस्तित्व बचाने के लिए दिनांक 3 अप्रैल 2023 दिन सोमवार को पटना के गर्दनी बाग में प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में जिला अध्यक्ष श्री राधे श्याम ठाकुर, जिला सचिव श्री अरूण कुमार शर्मा,नगर अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद शर्मा, नगर सचिव श्री उमेश कुमार, श्री रणविजय कुमार शर्मा इत्यादि भाग लिया।

#lohar #news #muzaffarpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *