Muzaffarpur 20 March : प्रमंडलीय आयुक्त तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर श्री गोपाल मीणा ने आज विडियो काॅनफ्रेसिंग के माध्यम से Lok Sabha Election 2024 राजस्व संग्रहण, निलाम वाद, खनन, आंतरिक संसाधन के कार्यों की समीक्षा संबंधित जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक के साथ। उन्होंने लोक सभा निर्वाचन के निमित सभी आवश्यक तैयारी यथा वाहनों की आकलन, डिस्पैच सेन्टर, शस्त्रों का सत्यापन, निर्वाचक सूची में गणमान्य व्यक्तियों की इन्ट्री आदि के संबंध में कई महत्वपूर्ण निदेश दिये।
Lok Sabha Election 2024 के तैयारियों की समीक्षा

राजस्व संग्रहण को लेकर खनन एवं परिवहन विभाग के राजस्व उपलब्धियों का समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप ससमय राजस्व संग्रहण करें। विभागीय प्रावधान के अनुसार विक्रेता/दानकर्ता के नाम से जमाबंदी कायम होने की स्थिति में ही संबंधित भूमि सम्पति का निबंधन किया जायेगा। पूर्व से सृजित जमाबंदी में छूटे हुए खाता, रकवा, खेसरा को अद्यतन करने। पारिवारिक बंटवारा हेतु बंशावली शिविर लगाकर शीघ्र तैयार करने का निदेश दिया गया।
Muzaffarpur Sports Festival मौसम पर खिलाड़ियों का उत्साह https://t.co/ltJJ3vFEUP #muzaffarpur #sports pic.twitter.com/DxhZc08S6W
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 20, 2024
कार्य को सुगम बनाने के लिए राजस्व प्रभारी श्री सौरभ राज (मोबाईल नम्बर-9199356269) को निबंधन कार्यालय में आवश्यक सहयोग करने को कहा गया है। शिविर में सृजित जमाबंदी में छूटे हुए खाता, खेसरा, रकवा लगान को अद्यतन करने हेतु पर्याप्त साक्ष्य के साथ परिमारजन हेतु आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज के मामले में अविलम्ब कार्रवाई करें। अस्वीकृति की स्थिति में उचित कारणों के साथ तुरंत अस्वीकृत करें।
भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्वी/पश्चिमी को राजस्व न्यायालय वाद का नियमित रूप से सुनवाई करने का निदेश दिया गया। उन्होंने निलाम पत्र वादों की भी समीक्षा किया। बैठक में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, नगर आयुक्त नवीन कुमार, प्रोवेशनल आई.एस. किशलय कुमार उपस्थित थें।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।