Headlines

LS College और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिविर

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 18 June : LS College योग सोसाइटी और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज स्थित दिनकर पार्क में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा.

LS College योग सोसाइटी

LS College योग सोसाइटी
LS College योग सोसाइटी image 2023

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुरू हो रहा योग शिविर 23 जून तक चलेगा. शिविर की तैयारियों का जायजा लेते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है. योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है.

LS College योग सोसाइटी
LS College योग सोसाइटी image 2023

LS College हर वर्ष योग दिवस के अवसर पर एक योग शिविर आयोजित करता है जो समाज के सभी लोगो के लिए प्रशिक्षित योग शिक्षको द्वारा आयोजित विभिन्न योग और ध्यान सत्रों में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है. शिविर का लक्ष्य प्रतिभागियों के बीच समग्र स्वास्थ्य और खुशहाली को बढ़ावा देना है. प्रो राय ने कहा कि शारीरिक लाभों के अलावा हर वर्ष योग शिविर आयोजित करने के पीछे कॉलेज प्रशासन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ और तनाव कम करने की योगिक पद्धतियों को बढ़ावा देना भी है जो आज की तेजी से भागती दुनिया में संतुलन और सद्भाव की भावना बनाए रखने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित तथा प्रोत्साहित करती है.

प्रो राय ने कहा नियमित योगाभ्यास से ही मनुष्य और प्रकृति के बीच मानसिक शांति, एकाग्रता, शरीर, मन, विचार, कर्म, आत्मसंयम और समरसता स्थापित की जा सकती है. उन्होंने कहा कि कॉलेज स्थित व्यायामशाला में पिछले दो वर्ष से प्रत्येक दिन सुबह योग प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने कहा कि 21 जून को योग दिवस के अवसर पर इस शिविर का समारोहपूर्वक उद्घाटन होगा.

मौके पर प्रो राजीव झा, प्रो राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ फनीश चंद्र, ऋषि कुमार, सकलदेव मिस्त्री, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।