Headlines

LS College में वार्षिक खेलकूद: शतरंज स्पर्धा के पहले दिन अभिषेक, आदित्य और मिधत का दबदबा

LS College में वार्षिक खेलकूद LS College में वार्षिक खेलकूद
Advertisements

Muzaffarpur 16 February : LS College के खेल भवन स्थित इंडोर हॉल में वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने शतरंज की पहली चाल चलकर किया।

LS College में वार्षिक खेलकूद

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा, शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि मानसिक अनुशासन और एकाग्रता की परीक्षा है। यह विद्यार्थियों में कठिन परिस्थितियों में सटीक निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। महाविद्यालय प्रशासन खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाकर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है।
दो दिवसीय यह प्रतियोगिता कुल 5 चक्रों में आयोजित की जा रही है।

LS College में वार्षिक खेलकूद
LS College में वार्षिक खेलकूद

पहले दिन तीन चक्रों की बाजियां संपन्न हुईं। मुख्य निर्णायक के रूप में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू एवं उप मुख्य निर्णायक के रूप में नेहा कुमारी ने प्रतियोगिता का संचालन किया।

LS College में वार्षिक खेलकूद
LS College में वार्षिक खेलकूद

पहले दिन खेले गए तीसरे चक्र की बाजी में प्रथम बोर्ड पर अभिषेक कुमार ने दिव्यांशु कुमार को, दूसरे बोर्ड पर आदित्य कुमार ने मिधत रहमान को, तीसरे बोर्ड पर अंशु राज ने श्वेतांबुज को, चौथे बोर्ड पर आयुष कुमार ने विवेक कुमार को, पांचवें बोर्ड पर मुकेश कुमार ने अमरनाथ कुमार को, छठे बोर्ड पर अंशु कुमार ने श्वेताभ वत्स को हराया। सातवें बोर्ड पर आर्यन देव एवं प्रभात कुमार के बीच बाजी ड्रॉ रही।

आठवें बोर्ड पर रोहित कुमार ने गौतम गौरव को, नौवें बोर्ड पर कुणाल पटेल ने विवेक आनंद को, दसवें बोर्ड पर मो• अरशक नेरोहित कुमार को, ग्यारहवें बोर्ड पर सुजीत कुमार ने मो• चांद राजा को एवं बारहवें बोर्ड पर अभिमन्यु कुमार ने अंकिता राज को हराया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राय, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश अनुपम, वरिष्ठ सदस्य प्रो शैलेंद्र सिन्हा, खेल निदेशक श्री महेंद्र प्रसाद सहित कई शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। प्रतियोगिता का समापन और शेष चक्रों के मुकाबले कल खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *