Headlines

LS College छात्रों की बायोमैट्रिक्स उपस्थिति लेनेवाला पहला कॉलेज बना

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 16 August :LS College का पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग छात्रों की बायोमैट्रिक्स उपस्थिति लेनेवाला कॉलेज का पहला विभाग बन गया है. साथ ही वोकेशनल पाठ्यक्रमों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू करने वाला विश्वविद्यालय का पहला कॉलेज बन गया है.

LS College छात्रों की बायोमैट्रिक्स

विभाग में छात्रों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए अब बायोमेट्रिक मशीन के जरिए अटेंडेंस लिया जाने लगा है. इस नई प्रणाली के तहत छात्र-छात्राओं को अपनी उंगली का निशान और फेस स्कैन कर उपस्थिति दर्ज करानी होगी, जिससे न केवल उनकी वास्तविक उपस्थिति सुनिश्चित होगी, बल्कि उपस्थिति में छेड़छाड़ की संभावना भी कम होगी. विभाग के 24-25 सत्र के सभी छात्रों का बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है.

LS College छात्रों की बायोमैट्रिक्स
LS College छात्रों की बायोमैट्रिक्स


जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि यह प्रणाली विद्यार्थियों की उपस्थिति को ट्रैक करने में मदद करेगी. साथ ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी और छात्रों की जिम्मेदारी में भी वृद्धि होगी.प्रो राय ने कहा कि वोकेशनल पाठ्यक्रमों में कॉलेज प्रशासन का मुख्य ज़ोर छात्रों के स्किल डेवलपमेंट और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर है. ऐसे में छात्र अगर छात्र वर्ग से ही अनुपस्थित रहेंगे तो वोकेशनल पाठ्यक्रमों के मुख्य उद्देश्य को पूरा नही किया जा सकेगा.

उन्होंने कहा कि बीएलआईएस के बाद अन्य पाठ्यक्रमों में भी छात्रों का बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग से छात्रों को समय पर कक्षाओं में पहुँचने और अध्ययन के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके अलावा, यह प्रणाली शिक्षकों को भी सुविधाजनक रिपोर्टिंग और निगरानी की सुविधा प्रदान करेगी.

मौके पर डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ बिपिन कुमार, डॉ मनोज शर्मा, डॉ प्रभास कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।