Muzaffarpur 23 September : LS College लंगट सिंह कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी श्री प्रमोद प्रसाद के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई।
LS College में शोकसभा
आईक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने श्री प्रमोद प्रसाद को याद करते हुए श्री प्रसाद को एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहने वाला व्यक्ति बताया।

प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री प्रमोद प्रसाद का निधन कॉलेज परिवार के लिए एक क्षति है। उन्होंने श्री प्रसाद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही कॉलेज प्रशासन की तरफ से श्री प्रमोद प्रसाद के परिवार को नियमानुसार वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए जरूरी काम सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करने की प्रतिबद्धता दोहरायी।
MDDM College में इंद्रधनुष पुरस्कार वितरण एवं दिनकर जयंती https://t.co/En8OFPFeVU #Muzaffarpur #dinkar pic.twitter.com/z9wlmzzxBs
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 23, 2025
शोकसभा के अंत में, सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान प्रो राजीव कुमार झा, प्रो. राजेंद्र प्रसाद, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ राजीव कुमार, डॉ रीमा कुमारी, डॉ अर्धेंदु, डॉ सीमा कुमारी, सुधीर कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।