Headlines

LS College के डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. नागेन्द्र नाथ मिश्रा बने जिला शोध सलाहकार समिति के सदस्य

LS College के डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. नागेन्द्र नाथ मिश्रा LS College के डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. नागेन्द्र नाथ मिश्रा
Advertisements

Muzaffarpur 1 May : LS College लंगट सिंह कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार एवं मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र नाथ मिश्रा को बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण इकाई, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) द्वारा जिला शोध सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

LS College के डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. नागेन्द्र नाथ मिश्रा

इस प्रतिष्ठित मनोयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए LS College के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने दोनों वरीय प्राध्यापकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्रो राय ने कहा कॉलेज परिवार के लिए एक सम्मान की बात है कि हमारे दो अत्यंत योग्य और अनुभवी शिक्षको को शिक्षा और अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में नीति निर्धारण और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LS College के डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. नागेन्द्र नाथ मिश्रा

प्रो राय ने उम्मीद जताई कि डॉ. विजय कुमार और डॉ. एनएन मिश्रा अपने ज्ञान, शोध कौशल और अनुभव से शोध कार्य को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इनके इस प्रतिष्ठित मनोनयन से कॉलेज के शोध वातावरण को भी गति मिलेगी। यह मनोयन न केवल इन विद्वानों का सम्मान है बल्कि लंगट सिंह कॉलेज के उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाणीकरण भी है।

दोनों विभागाध्यक्षों के मनोनयन पर बधाई देने वालों में प्रो राजीव झा, प्रो जयकांत सिंह, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ अर्धेंदु, डॉ राजेश्वर कुमार, ले. (डॉ) राजीव कुमार, डॉ दीपिका कुमारी, डॉ नवीन कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *