Headlines

LS College में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 2 October : LS College में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी उद्यान स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया. साथ ही कैंपस में स्थित सभी महान विभूतियों की प्रतिमा पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया .

LS College गांधी एवं शास्त्री जयंती

LS College में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
LS College में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

मौके पर कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने कहा 2 अक्टूबर का यह दिन हमारे देश के दो महापुरुषो को समर्पित है. इस दिन लोग गांधी जी के विचारों के साथ शास्त्री जी के देशप्रेम और त्याग को भी याद करते हैं. कुलपति प्रो राय ने कहा कि हमें इन महापुरुषों के उच्च आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य करने चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वच्छता के विषय में गांधीजी के विचार आज स्वच्छ भारत के रूप में जन-जन को प्रेरणा दे रहे हैं.

LS College में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
LS College में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों जैसे ,स्वच्छ भारत मिशन, महिलाओं के सशक्तिकरण, गरीबों और दलितों को सशक्त बनाने और गांवों में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के पीछे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श ही प्रेरणा स्रोत रहे है. कॉलेज कैंपस में भी गांधी जयंती के अवसर पर प्राचार्य प्रो राय के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वन्यसेवको ने एक एक बृहद सफ़ाई अभियान चलाया साथ ही कैंपस को ग्रीन एंड क्लीन बनाए रखने का संकल्प भी लिया.

कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने कॉलेज परिसर में सरकार के सहयोग से चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण भी किया तथा जरूरी निर्देश दिए. मौके पर प्रो गोपालजी, डॉ विजय कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ नवीन कुमार, सुजीत कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप, ऋषि कुमार, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *