Muzaffarpur 10 November : LS College में आईक्यूएसी की बैठक में प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से नियमित सेमिनार आयोजित करने की अपील की।
LS College – आंतरिक गुणवत्ता सेल की एक अहम बैठक
लंगट सिंह कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता सेल की एक अहम बैठक आयोजित की गई। प्राचार्या प्रो कनुप्रिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में आईक्यूएसी गतिविधियों की समीक्षा की गई।
निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत- प्रो. कनुप्रिया
बैठक में नैक मूल्यांकन की तैयारियों के लिए बनाई गई विभिन्न कमिटी के सदस्यो ने भाग लिया. प्रो. कनुप्रिया ने उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करने और निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक नीतियों को आकार देने में आईक्यूएसी की बड़ी भूमिका है।

प्रो. कनुप्रिया ने सभी विभागों से विभागीय स्तर पर या अंतर विभागीय समन्वय से नियमित रूप से सेमिनार आयोजित करने की अपील करते हुए कहा कि सेमिनार छात्रों और शिक्षकों के लिए ज्ञान साझा करने और नई जानकारी प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट मंच होते हैं। ये छात्रों को विभिन्न विषयों पर गहराई से अध्ययन करने और अपने विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं। इसके अलावा, सीबीसीएस पाठ्यक्रम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी सेमिनार का आयोजन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
BRABU VC Prof. D.C. Rai नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की शीर्ष गवर्निंग काउंसिल में मनोनीत https://t.co/Rhv4IJn3eZ #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/ND8qLKPnD1
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 8, 2025
LS College आइक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी ने विभिन्न कमिटियों की गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मौके पर प्रो. विजय कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ राजीव कुमार, डॉ पंकज चौरसिया, डॉ शिवेंद्र मौर्य, डॉ पवन कुमार, डॉ इम्तियाज, रोहन कुमार, इस्तेखार आलम, राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।