Headlines

LS College में इतिहास विभाग और उर्दू विभाग द्वारा इंडक्शन मीट का आयोजन

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 13 July : LS College में इतिहास विभाग और उर्दू विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कॉलेज सभागार में एक इंडक्शन मीट का आयोजन किया. इस आयोजन का उद्देश्य विभागों में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करना और उन्हें प्रस्तावित पाठ्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करना था.

LS College Induction Meet

LS College Induction Meet
LS College Induction Meet

अपने अध्यक्षीय संबोधन में करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित ऐतिहासिक कॉलेज में नामांकन पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि कॉलेज ने 125 वर्षों के अपने सुनहरे अतीत में लाखों ऐसे छात्र दिए हैं जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और समाज और राष्ट्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

प्रो राय ने ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, छात्रों के बीच उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने और छात्र सुविधाओ को सबसे प्रमुख प्राथमिकता देने की कॉलेज की प्रतिबद्धता दोहराते हुए छात्रों को इस प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा बनने के अवसर का लाभ उठाने और इसके द्वारा प्रदान किए जाने वाले संसाधनों और अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की.

LS College Induction Meet
LS College Induction Meet

उन्होंने सभी छात्रों से कॉलेज के मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने की करते हुए कहा कि अनुशासन पर कॉलेज जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करती है. उन्होंने छात्रों से अपने सहपाठियों, सीनियर छात्र, शिक्षको एवं कर्मचारियों से सौहाद्रपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि कॉलेज में खेल सुविधाओ में विगत वर्षो में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. सभी छात्र किसी न किसी खेल गतिविधियों से जुड़े, अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों की प्रतिभा निखारने, उचित ट्रेनिंग और सहूलियत प्रदान करने के लिए कॉलेज प्रशासन संकल्पित है.

इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो पुष्पा कुमारी ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि उससे कम उपस्थिति पर छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे. उन्होंने कहा कि इतिहास विभाग छात्रों को गुणात्मक शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है तथा इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है.

इतिहास विभाग के प्रो राजीव कुमार में पीपीटी प्रेजेंटेशन से सीबीसीएस पाठ्यक्रम से जुड़ी छात्रों की सभी शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें कॉलेज की ऐतिहासिकता से भी परिचित करवाया. इंडक्शन मीट में उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ मुस्तफीज अहद, प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो राजीव झा, प्रो संजीव मिश्रा, प्रो पंकज कुमार, डॉ दिलीप कुमार यादव, डॉ सनाउल्लाह, डॉ शिवेंद्र मौर्य, डॉ अनामिका आनंद, डॉ बाणेश्वर शर्मा, डॉ मनीष झा, डॉ राधा कुमारी,डॉ नवीन कुमार, डॉ अंजना कुमारी आदि ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया।