Headlines

LS College प्राचार्य द्वारा विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 2 June : LS College के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने राज्य सरकार के सहयोग से बीएसईआईडीसी द्वारा किया जा रहे विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण किया.

LS College प्राचार्य द्वारा निरीक्षण

LS College प्राचार्य द्वारा विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण
LS College प्राचार्य द्वारा विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण

प्रो राय ने परिसर में चल रहे सड़क पिचिंग कार्य, स्मार्ट क्लास रूम, लाइब्रेरी नवीकरण, ऑडिटोरियम निर्माण आदि का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और कार्य कर रही एजेंसी को कई मुद्दों पर जरूरी निर्देश दिए.

LS College प्राचार्य द्वारा विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण
LS College प्राचार्य द्वारा विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण

प्रो राय ने चल रहे बुनियादी ढांचे के सभी काम की समग्र प्रगति पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता भी बताई. उन्होंने परियोजना से जुड़े एजेंसी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि काम निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जा सके. प्रो राय ने कॉलेज परिसर में किए जा रहे सड़क पिचिंग कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री लगाने का निर्देश देते हुए मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा.

Service Regularization

स्मार्ट क्लास रूम निरीक्षण के बाद प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि कॉलेज में बन रहे स्मार्ट क्लास रूम का का कार्य लगभग पूरा हो गया है तथा गर्मी की छूटी के बाद इसमें वर्ग संचालन शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा की सभी विभागो को कुछ वर्गों का संचालन स्मार्ट क्लास रूम से अनिवार्य रूप से करने का निर्देश जारी किया जा रहा है, जिससे शिक्षण में नए तकनीकों के प्रयोग को सुनिश्चित किया जा सके.

LS College प्राचार्य द्वारा विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण
LS College प्राचार्य द्वारा विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण

स्मार्ट क्लास रूम के फंक्शनल हो जाने के बाद कॉलेज का मुख्य ज़ोर रिकॉर्डेड लेक्चर्स और इ कंटेंट का एक समृद्ध डेटाबेस बनाने पर है, जिसके लिए एक कार्ययोजना बनाई जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स और बीसीए विभाग द्वारा नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए अनिवार्य आईटी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है जिससे कॉलेज प्रशासन के पेपरलेस ऑफिस के अवधारणा को सफल किया जा सके.

कॉलेज प्रशासन इस गर्मी की छुट्टी का उपयोग कैम्पस में छात्र सहूलियतों को बढ़ावा देने और परिसर के रखरखाव पर अधिक ध्यान देने में कर रहा है. हाल ही में एसबीआई के सहयोग से शीतल, परिष्कृत पेयजल की बड़ी मशीन लगाई गई है, जिससे इस गर्मी में छात्रों और परिसर में आने वाले लोगों को सहूलियत हो रही है.

Service Regularization

प्रो राय ने कहा कि मुख्य लाइब्रेरी के नवनिर्माण के बाद सीलन मुक्त हो जाने से पुरानी पुस्तकों को सहेजने के प्रयासों में मदद मिलेगी. मौके पर डॉ नवीन कुमार, सुजीत कुमार, रामनाथ प्रसाद, डॉ गुंजन कुमार, डॉ नवीन कुमार, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *