Headlines

LS College में विख्यात कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

LS College
Advertisements

Muzaffarpur 3 August : LS College में देश के विख्यात कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती समारोहपूर्वक आईक्यूएसी में मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर प्राचार्य एवं अन्य सहयोगियों द्वारा माल्यार्पण से हुआ.

LS College कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती

अध्यक्षता करते प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि हम और आप आज जिस खड़ी बोली हिंदी का दैनिक व्यवहार में प्रयोग करते हैं, उस हिंदी की स्थापना और उन्नयन में मैथिलीशरण गुप्त जी की महती भूमिका रही है. उनकी रचनाओं के पुनर्पाठ की आवश्यकता है, जिससे नई पीढ़ी उनकी रचनाओं से प्रेरणा ले सके. रचनाओं के माध्यम से संस्कृति और राष्ट्रवाद के संरक्षक के रूप में वे आज भी प्रासंगिक एवं स्मरणीय हैं. मैथिलीशरण गुप्त की कलम ने हिंदी को काव्य रूप में पिरोने का काम किया. उनकी कविताएं जितनी सरल थीं उतनी ही गूढ़ भी थी.

LS College कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती
LS College कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती

उनकी कलम आजीवन भारत भूमि को समर्पित रही. प्रो राय ने आगे कहा कि मैथिलीशरण गुप्त आधुनिक हिंदी काव्य के निर्माता कहे जाते हैं. उनकी कविताओं में राष्ट्र, इतिहास, संस्कृति और साहित्य का अद्भुत गठजोड़ देखने को मिल जाता है. उन्होंने अपनी रचनाओं में राष्ट्र से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया. उनकी महान रचना भारत भारती’ जब भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जन-जन का स्वर बन गई तो इस क्रांतिकारी स्वर को कुचलने के लिए गोरी सरकार ने भारत भारती पर प्रतिबंध लगा दिया. उनकी इस शैली के प्रशंसक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी थे, तभी तो पहली बार राष्ट्रकवि कह कर उन्होंने ही पुकारा था.


आईक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैथिलीशरण गुप्त जितने बड़े कवि थे, उतने ही बड़े स्वतंत्रता सेनानी भी रहे. एक ओर श्री गुप्त राष्ट्रीय भावनाओं से सराबोर काव्य-रचनाओं द्वारा स्वाधीनता आंदोलन की अलख जगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ मिलकर स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय सहभागिता भी कर रहे थे.

मौके पर प्रो गोपालजी, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ मनोज शर्मा, रोहन कुमार, राहुल कुमार, इस्तेखार आलम सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *