Headlines

LS College में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण प्राचार्य द्वारा

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 20 July : LS College के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने वरीय सहयोगियों के साथ बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा कॉलेज में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान परियोजना में शामिल प्रस्तावित आठ टॉयलेट ब्लॉक के लिए जगह भी चिह्नित किया गया.

LS College विभिन्न कार्यों का निरीक्षण

LS College विभिन्न कार्यों का निरीक्षण
LS College विभिन्न कार्यों का निरीक्षण

परिसर में सभी के लिए आसान पहुंच और अन्य सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इन स्थानों को रणनीतिक रूप से चुना गया. छात्र प्रवाह, मौजूदा इमारतों से निकटता और समग्र परिसर अभिन्यास जैसे कारकों पर भी विचार कर जगह पर निर्णय लिया. प्राचार्य प्रो राय ने नवनिर्मित आंतरिक सड़क के दोनो तरफ पेवर ब्लॉक लगाने के काम और स्मार्ट क्लास रूम के काम को भी देखा तथा परियोजना से जुड़े कर्मियों को निर्माण शर्तो का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्राचार्य प्रो राय ने कार्य समाप्ति में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए सभी कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया. मौके पर प्रो गोपाल जी, प्रो फैयाज अहमद, प्रो विजय कुमार, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, डॉ बाणेश्वर शर्मा, डॉ शशिभूषण पाण्डे, डॉ नवीन कुमार, ई रामशंकर कुमार, दीपक कुमार, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।