Headlines

LTT Jainagar Pawan Express Derails : पवन एक्सप्रेस हादसे का शिकार

Shaheed Diwas
Advertisements

NAsik 3 April : मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर जयनगर जाने वाली 11061 पवन एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है. पवन एक्सप्रेस जो लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर तक जाती है, हादसे का शिकार हो गई है. हादसे में अभी तक 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने का समाचार है. दर्जनभर यात्री घायल भी हैं.

Shaheed Diwas
Twitter Image


ट्रेन दुर्घटना के बाद मध्य रेलवे ने राहत और मेडिकल वैन को भेज दिया है. लोकमान्य तिलक टर्मिनल से मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा जाती है पवन एक्सप्रेस. हादसे में नुकसान A1 और B2 बॉबी को हुआ है.

Shaheed Diwas

ट्रेन दुर्घटना महाराष्ट्र के नासिक के पास हुई. दर्जनों यात्री घायल भी है. ट्रेन दुर्घटना लोहावट और देवलाली स्टेशन के बीच हुई. ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी की है. लोकमान्य तिलक जयनगर एक्सप्रेस सुबह 11:30 बजे मुंबई के एलटीटी टर्मिनस से नासिक के लिए रवाना हुई थी. नासिक के पास पहुंचने से पहले लोहावट और देवलाली स्टेशन के बीच 10 डब्बे पटरी से उतर गए.