Headlines

MDDM College में भारतीय ज्ञान परंपरा समिति गठन को लेकर IQAC की अहम बैठक आयोजित

MDDM College में भारतीय ज्ञान परंपरा समिति गठन को लेकर IQAC की अहम बैठक आयोजित MDDM College में भारतीय ज्ञान परंपरा समिति गठन को लेकर IQAC की अहम बैठक आयोजित
Advertisements

Muzaffarpur 9 January : MDDM College में IQAC के अंतर्गत इंडियन नॉलेज सिस्टम (IKS) समिति के गठन हेतु बैठक हुई, जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा को उच्च शिक्षा से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई।

MDDM College में भारतीय ज्ञान परंपरा समिति गठन

MDDM College में Internal Quality Assurance Cell (IQAC) के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge System–IKS) समिति के गठन के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने की, जबकि इसका समन्वय IQAC समन्वयक डॉ. देबस्रुति घोष द्वारा किया गया।

MDDM College में भारतीय ज्ञान परंपरा समिति गठन को लेकर IQAC की अहम बैठक आयोजित
MDDM College में भारतीय ज्ञान परंपरा समिति गठन को लेकर IQAC की अहम बैठक आयोजित

बैठक में IQAC सदस्य डॉ. प्रांजलि एवं डॉ. श्वेता यादव की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा की वर्तमान प्रासंगिकता, उसके शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व तथा इसे उच्च शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने के विविध पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने योग, आयुर्वेद, दर्शन, विज्ञान, गणित, साहित्य, कला और नैतिक मूल्यों जैसे प्राचीन भारतीय ज्ञान को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ समन्वित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

समिति सदस्यों द्वारा कार्यशालाओं, सेमिनारों, विशेषज्ञ व्याख्यानों, पाठ्येतर गतिविधियों और ज्ञान-विमर्श कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिससे छात्र-छात्राओं में भारतीय बौद्धिक परंपरा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ गर्व की भावना विकसित हो सके। इन सुझावों के आधार पर समिति की भावी कार्ययोजना और आगामी एजेंडा को अंतिम रूप दिया गया।

बताया गया कि यह समिति राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप भारतीय ज्ञान प्रणाली के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की दिशा में निरंतर कार्य करेगी। भारतीय ज्ञान परंपरा समिति के प्रमुख सदस्यों में प्रो. किरण झा, डॉ. नेहा रानी, डॉ. सुरबाला वर्मा, डॉ. अर्चना, डॉ. नीरजा, डॉ. प्रांजलि तथा डॉ. नील रेखा शामिल हैं।