Muzaffarpur 28 March : मुज़फ्फरपुर के MDDM College में अंग्रेज़ी विभाग द्वारा प्रो. (डॉ.) विनिता झा को 34 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पर भावभीनी विदाई दी गई, जहां शिक्षकों व छात्राओं ने उनके योगदान को याद कर सम्मान व्यक्त किया।
MDDM College में प्रो. (डॉ.) विनिता झा को भावभीनी विदाई
MDDM College (एमडीडीएम) के अंग्रेज़ी विभाग (यूजी एवं पीजी) द्वारा प्रोफेसर (डॉ.) विनिता झा के सम्मान में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके 34 वर्षों के लंबे, समर्पित एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने की। उन्होंने डॉ. विनिता झा को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, अनुशासन और संस्थान के प्रति समर्पण की सराहना की।


समारोह में छात्राओं ने नृत्य, कविता पाठ और गीतों के माध्यम से अपने प्रिय शिक्षक के प्रति भावनाएँ व्यक्त कीं, जिससे माहौल भावुक हो उठा। इस दौरान डॉ. सरोज, डॉ. शगुफ्ता नाज़ और डॉ. प्रियम फ्रांसिस ने भी अपने संबोधन में डॉ. झा के व्यक्तित्व और उनके शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
B.R.A. Bihar University में ‘भारतीय मनोविज्ञान’ रिफ्रेशर कोर्स का समापन, प्रो. जनक पांडेय ने दिया शोध का मार्गदर्शन https://t.co/FHpm0lQPlO #Muzaffarpur #psychology@brabu_ac_in@DineshCRai pic.twitter.com/LqaYdZhEGa
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 28, 2026
कार्यक्रम में डॉ. प्रांजलि, डॉ. आभा, डॉ. स्वाति एवं रश्मि सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरा वातावरण सम्मान, भावनाओं और प्रेरणा से ओतप्रोत रहा, जहां सभी ने डॉ. विनिता झा के स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की कामना की।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।