Muzaffarpur 16 April : मुजफ्फरपुर के MDDM College में महंत दर्शन दास का 132वां जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. विजय कुमार शर्मा ने कहा कि नारी सशक्त होगी तो परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत होंगे। समारोह में महंत दर्शन दास के नारी शिक्षा, समाज सेवा, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों की स्थापना में अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
MDDM College में महंत दर्शन दास जयंती समारोह
मुजफ्फरपुर के MDDM College में गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में महंत दर्शन दास का 132 वाँ जयंती समारोह भव्य तरीके से आयोजित हुआ जिसमें बतौर मुख्य वक्ता डॉ विजय कुमार शर्मा पूर्व प्रोफेसर आई आई टी खड़गपुर एवं माननीय महंत दर्शन दास जी के भ्रातृज ने कहा कि नारी सशक्त होगी तो परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। महंत दर्शन दास जी ने नारी को सशक्त करने की नींव रखी।

बालिका विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक की स्थापना की । अनेक विद्यालय, बालिका विद्यालय, महाविद्यालय, पशु चिकित्सालय, मानव चिकित्सालय और समाज सेवी संस्थाओं की स्थापना की । इनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित था। शब्द के सच्चे अर्थों में महंत दर्शन दास समाज सेवा की प्रतिमूर्ति थे।

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रोफेसर डॉ दिनेश चंद्र राय ने कहा कि समाज को देनेवाले, समाज के लिए कुछ करने वाले सदैव याद किये जाते हैं। महन्त दर्शन दास जी समाज को शिक्षित करने के लिए आगे बढ़ कर आये। स्त्री शिक्षा का बिगुल फूँका । नारी को मजबूत बनाने का मंत्र दिया। वे महिला शिक्षा के पुरोधा थे। एक सच्चे कर्मवीर थे।महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय , मुजफ्फरपुर बिहार का दूसरा सबसे पुराना महाविद्यालय है और भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय का प्रथम महिला महाविद्यालय है।

इस महिला महाविद्यालय का इतिहास गौरवशाली है । छात्राओं पर मुझे पूरा विश्वास है कि परिवार और देश की बागडोर की अच्छी तरह संँभालेंगी। केवल डाक्टर और इंजीनियर बनने से देश की सेवा नहीं होगी, सेवा के विविध क्षेत्रों जाने की जरूरत है।आप सभी अपने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के वैभव को बचाकर रखें। खेल में रुचि लें । अपने स्वस्थ रखें ।
MDDM College में NSS द्वारा धूमधाम से मनाई गई Dr. Ambedkar Jayanti, छात्रों ने दिए समानता के संदेश https://t.co/TN3RezAAO3 #ambedkarjayanti @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/fDTc9xHTFi
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 14, 2026
महाविद्यालय पत्रिका का प्रवेशांक ” ज्ञानामृत : समाचार दर्शन” का लोकार्पण कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय, महंत दर्शन दास के भ्रातृज डॉ विजय कुमार शर्मा,प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल, हिंदी विभागाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं संपादक डॉ राकेश रंजन, गणित विभागाध्यक्ष डॉ माला, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ एम सदफ, डॉ रिंकु कुमारी, एवं डॉ प्रियम फ्रांसिस ने समेकित रूप से किया।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता छात्राओं को कुलपति महोदय और माननीय महंत दर्शन दास के भातृज द्वारा पुरस्कृत किया गया जिनके नाम और परिणाम अग्रांकित हैं –
सौ मीटर दौड़ में
नाम परिणाम
1 सलोनी कुमारी प्रथम
2 सुप्रिया द्वितीय
3 साक्षी कुमारी (अंग्रेजी) तृतीय
दो सौ मीटर दौड़ में
नाम परिणाम
1 आँचल कुमारी प्रथम
2 साक्षी कुमारी (अर्थशास्त्र) द्वितीय
3 साक्षी कुमारी (अंग्रेजी) तृतीय

कैरम में
नाम परिणाम
1 परिधि राज प्रथम
2 काजल कुमारी द्वितीय
3 अर्जिता रानी तृतीय
शतरंज में
नाम परिणाम
1 सृष्टि कुमारी प्रथम
2 अर्जिता रानी द्वितीय
3 शालिनी सलोनी तृतीय
टेबल टेनिस
नाम परिणाम
1 रुचि रंजन प्रथम
2 सृष्टि कुमारी द्वितीय
कबड्डी में
*फिमेल फाइटर टीम – विजेता
1 आँचल कुमारी
2 खुशी कुमारी
3 शिवानी कुमारी
4 दीपिका कुमारी
5 शालिनी सलोनी
6 वन्दना कुमारी
7 आयुषी कुमारी
8 अर्जिता रानी
*सुपर लीडरस टीम – उपविजेता
1 काजल कुमारी
2 परिधि राज
3 सलोनी कुमारी
4 अनामिका कुमारी
5 प्रतिमा कुमारी
6 स्मृति राज
7 प्रीति कुमारी
8 प्रियंका कुमारी

क्रिकेट में
*विकेट वारियर टीम – विजेता
1 रंजना कुमारी
2 अनामिका कुमारी
3 शालिनी सलोनी
4 परिधि राज
5 अर्जिता रानी
6 श्वेता कुमारी
7 प्रतिमा कुमारी
8 साक्षी कुमारी
9 रूपाली कुमारी
10 लक्ष्मी कुमारी
11 सुप्रिया
*गोल्डन गली टीम – उपविजेता
1 काजल कुमारी
2 खुशी कुमारी
3 अंशिका कुमारी
4 आँचल कुमारी
5 वन्दना कुमारी
6 सलोनी कुमारी
7 प्रियंका कुमारी
8 कशिश कुमारी
9 लक्ष्मी द्वितीय
10 लक्की राज
11 सुजाता कुमारी
-* वीमेन आफ दी मैच – रंजना कुमारी
-* बेस्ट बाँलर – अनामिका कुमारी
शिक्षिकाओं के बीच खेल प्रतियोगिता में पुरस्कार निम्नलिखित शिक्षिकाओं को कुलपति महोदय द्वारा दिया गया –
म्यूजिकल चेयर में
नाम परिणाम
1 डॉ सुरबाला वर्मा प्रथम
2 डॉ स्वाति कुमारी द्वितीय
3 डॉ रिंकु कुमारी तृतीय
स्पून मार्बल में
नाम परिणाम
1 डॉ अर्चना गुप्ता प्रथम
2 डॉ नूतन कुमारी द्वितीय
3 डॉ नेहा रानी तृतीय
सुई धागा में
नाम परिणाम
1 डॉ सुनीता कुमारी प्रथम
2 डॉ रिंकु कुमारी द्वितीय
3 डॉ आशा सिंह यादव तृतीय
शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच खेल प्रतियोगिता हुई जिसके पुरस्कार कुलपति महोदय द्वारा दिया गया जो अग्रांकित हैं –
म्यूजिकल चेयर में
नाम परिणाम
1 सोनम कुमारी प्रथम
2 निधि श्रीवास्तव द्वितीय
3 कुमार मुकुंद तृतीय
स्पून मार्बल में
नाम परिणाम
1 संजीव कुमार प्रथम
2 जानवी कुमारी द्वितीय
3 कुमार मुकुंद तृतीय
सुई धागा में
नाम परिणाम
1 सोनम कुमारी प्रथम
2 संजीव कुमार द्वितीय
3 सुषमा कुमारी तृतीय
सर्वप्रथम महाविद्यालय में स्थापित परमपूज्य महंत दर्शन दास की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल के साथ आगत अतिथियों , प्राध्यापक – प्राध्यापिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने किया।
दीप प्रज्वलन के उपरांत माननीय महंत दर्शन दास जी के भ्रातृज डॉ विजय कुमार शर्मा को तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति का स्वागत प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल ने स्मृति चिह्न और शाँल देकर किया । छात्राओं ने विश्वविद्यालय गीत से आगत अतिथियों का स्वागत किया।
BRABU के VC Prof. Dinesh Chandra Rai के नेतृत्व में शोध टीम ने तैयार किया पोषक तत्वों से भरपूर स्ट्रॉबेरी-फोर्टिफाइड दही https://t.co/xWwtoqoOPt #Muzaffarpur #varanasi@brabu_ac_in@DineshCRai pic.twitter.com/n66Mnrw6gr
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 13, 2026
महंत दर्शन दास जयंती समारोह में मंच संचालन डॉ आशा सिंह यादव और धन्यवाद ज्ञापन स्नातकोत्तर संगीत विभागाध्यक्ष डा. स्वस्ति वर्मा ने किया। मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं के साथ शिक्षकोंऔर कर्मचारियों में डॉ अनुराधा सिंह, डॉ नवनीता कुमारी, डॉ सरिता कुमारी, डॉ वर्षा तिवारी, डॉ स्मिता, डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ पल्लवी, डॉ रवि कुमार, डॉ रवि शेखर ठाकुर, डॉ राम दुलार सहनी, डॉ प्रियम फ्रांसिस, डॉ प्रांजलि, डॉ सुरबाला, डॉ संजय कुमार, डॉ नीरजा, डॉ अर्चना तिवारी, दीपक कुमार,पार्थ प्रियदर्शी, नवीन कुमार, सचिन कुमार, संजीव कुमार,मानस कुमार झा आदि मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।