Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 April : RDS College, मुजफ्फरपुर में 17 और 18 अप्रैल को दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव “विरासत” का आयोजन होगा। पहले दिन सोलो डांस, गायन, रंगोली और आर्ट एंड क्राफ्ट, जबकि दूसरे दिन ग्रुप गायन, डुएट डांस, पेंटिंग, कविता, स्टैंड-अप कॉमेडी व ग्रुप डांस प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

RDS College दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव “विरासत”

RDS College “विरासत” कल्चरल कमिटी की संयोजिका डॉ आरती कुमारी ने बताया कि दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के पहले दिन सोलो डांस, सोलो गायन, रंगोली एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्रुप गायन, डुएट डांस, पेंटिंग, स्टैंड-अप कॉमेडी, कविता की प्रस्तुति एवं ग्रुप डांस का आयोजन होगा।

RDS College दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव “विरासत”
RDS College दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव “विरासत”

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री सुष्मिता झा मौजूद रहेंगी।

Advertisements

प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने कल्चरल कमेटी के साथ बैठक कर तैयारी का जायजा लिया। प्राचार्य ने बताया कि सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के साथ-साथ मनोरंजन का अवसर देना है। उन्होंने बताया कि कक्षा की पढ़ाई से इतर ये कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सहयोग की भावना का विकास करते हैं। उम्मीद है यह सांस्कृतिक महोत्सव छात्र-छात्राओं के अंदर कला के प्रति रूझान पैदा करेगा।

मौके पर कल्चरल कमेटी सदस्य डॉ सुमन लता, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ हसन रजा, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ स्नेहलता एवं कुमारी निधि मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.