Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 August : MDDM College, मुजफ्फरपुर में NSS और ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

MDDM College और ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

भारत सरकार के “नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत MDDM College की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ब्रह्माकुमारीज़, मुजफ्फरपुर के सहयोग से बुधवार को महाविद्यालय परिसर में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज़ के मार्गदर्शन में हुआ।

MDDM College और ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
MDDM College और ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम में महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अनुराधा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशे एवं अन्य बुरी आदतों से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को नियमित रूप से ध्यान एवं मेडिटेशन करने तथा मानसिक शांति, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।

Advertisements

ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य वक्ता मीना कुमारी प्रजापति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आत्म-प्रेम एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मबल और दृढ़ इच्छाशक्ति के माध्यम से युवा नशे जैसी बुरी आदतों से स्वयं को दूर रखते हुए अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशा-मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर डॉ. निशि कांति, डॉ. आभा, डॉ. प्रांजलि, डॉ. नीरजा, डॉ. नेहा रानी, डॉ. नूतन, डॉ. रिंकू कुमारी सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सिद्धिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.