Muzaffarpur 6 August : MDDM College में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा सावन महोत्सव, मेहंदी प्रतियोगिता और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल ने इसे सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का सुंदर माध्यम बताया। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने गीत, नृत्य और कविता की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं।
MDDM College में सावन महोत्सव
आज MDDM College में कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में सम्मान सह सावन मिलन समारोह एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की नव नियुक्त प्राचार्य आदरणीय प्रो. डॉ. अलका जायसवाल जी एवम सम्मानित शिक्षकों के हाथों दीप प्रज्जवलन के द्वारा हुआ।
सावन महोत्सव छात्रों एवं शिक्षकों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और पारंपरिक उत्सवों का अनुभव करने का एक शानदार अवसर है। सावन महोत्सव के माध्यम से हम सावन के महीने के धार्मिक और पारंपरिक महत्व के बारे में जानने का अवसर प्राप्त करते हैं : प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल

इसके बाद महाविद्यालय की परंपरा को कायम रखते हुए ‘महाविद्यालय गीत’ को संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा गाया गया। दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुरबाला वर्मा ने नई प्राचार्य का सशक्त व संक्षिप्त परिचय दिया। हमारी नई प्राचार्य प्रो (डॉ.) अलका जायसवाल जी को महाविद्यालय शिक्षक संघ की अध्यक्ष गरिमामयी प्रो. विनीता झा जी एवं समस्त शिक्षक परिवार के द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया।

नव नियुक्त प्राचार्य के सम्मान में सभा को सम्बोधित करते हुए प्रो विनीता झा मैम ने कहा कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय नित्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि मैं अपनी पूरी निष्ठा और दृढ़ता के साथ महाविद्यालय और छात्राओं के हित में निरंतर काम करूंगी। महंत दर्शन दास की अविराम कल्पना कि- “यह महाविद्यालय ज्ञान रूपी मंदिर बना रहे”, इसके लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगी।
LS College की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने किया निरीक्षण,छात्रों की उपस्थिति पर दिया विशेष जोर https://t.co/8PNbJMP5QC @brabu_ac_in @DineshCRai @LS_College pic.twitter.com/bRymhrtBhw
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 6, 2025
सावन मिलन समारोह में विभिन्न शिक्षिकाओं के द्वारा गीत, नृत्य, कविता आदि की मधुर व सुंदर प्रस्तुति की गई। मेहंदी प्रतियोगिता में बहुत सी छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान आबशार तरन्नुम, द्वितीय स्थान सृष्टि सलूजा और सूफिया महताब और तृतीय स्थान में श्रेया ठाकुर और सानिया फिरोज ने प्राप्त किया।
हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रिंकु कुमारी के सधे हुए मंच संचालन ने कार्यक्रम में जान डाल दिया और सभी शिक्षिकाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।