MDDM College मुजफ्फरपुर में विश्व जनसंख्या दिवस पर विचारगोष्ठी एवं व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित
July 11, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 11 July : विश्व जनसंख्या दिवस पर MDDM College, मुजफ्फरपुर में जनसंख्या संतुलन, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास पर विचारगोष्ठी व व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
MDDM College : विश्व जनसंख्या दिवस
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर महंत दर्शन दास महिला कॉलेज, मुजफ्फरपुर के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा “संतुलित जनसंख्या, उज्ज्वल भविष्य—समृद्ध बिहार, सशक्त भारत” विषय पर एक विचारगोष्ठी एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ MDDM College की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल एवं शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि संतुलित जनसंख्या ही सतत विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था तथा आर्थिक समृद्धि का आधार है। उन्होंने युवाओं से जनसंख्या संतुलन, परिवार नियोजन एवं महिला शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. स्मिता गौतम, डॉ. श्रीनिवास सुधांशु, डॉ. सुमंत कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. रवि शेखर ठाकुर, डॉ. रंजीत कुमार सिंह, डॉ. साधना कुमारी, डॉ. राजमणि कुमार एवं डॉ. मणिकांत कुमार ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या के सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा संतुलित जनसंख्या को विकसित बिहार एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए आवश्यक बताया।
इस अवसर पर आयोजित व्याख्यान प्रतियोगिता में छात्राध्यापिकाओं शगुन भारती, ममता कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, प्रियंजलि गर्ग एवं पिंकी कुमारी ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में पिंकी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति एवं विषय की गहन समझ का परिचय दिया।
LS College में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को करियर और कौशल विकास का मिला मार्गदर्शन https://t.co/VoG1emiil1 #Muzaffarpur @LS_College @brabu_ac_in pic.twitter.com/lW2yIEOi8t
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 10, 2026
कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राध्यापिकाओं एवं शिक्षकों ने जनसंख्या संतुलन, महिला सशक्तिकरण तथा सतत विकास के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all