Headlines

MDDM College में वेबिनार का आयोजन

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 23 May : MDDM College के बीबीए विभाग के तत्त्वावधान में “प्रबंधन अध्ययन में प्रभावी अनुसंधान डिजाइन” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता एलएनएमयू से डॉ. खुर्शीद अहमद खान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डॉ. रीना कुमारी थे।

MDDM College में वेबिनार

MDDM College में वेबिनार का आयोजन
MDDM College में वेबिनार-– डॉ. कनुप्रिया.

“वर्तमान परिदृश्य में रिसर्च डिजाइन एक ज्वलंत विषय है।”- डॉ. कनुप्रिया.

स्वागत भाषण वेबिनार की संयोजक सह विभाग के समन्वयक डॉ. रोज़ी सुलोचना ने दिया और मुख्य भाषण एमडीडीएम कॉलेज की प्रचार्या प्रो. कनुप्रिया ने दिया। प्रचार्या ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में रिसर्च डिजाइन एक ज्वलंत विषय है और यह सभी विषयों में महत्त्वपूर्ण है। निर्णय लेने और नीति निर्माण में प्रबंधन के लिए अनुसंधान बहुत महत्त्वपूर्ण है।

इस वेबिनार के वक्ताओं ने प्रतिभागियों को प्रबंधन अध्ययन में अनुसंधान डिजाइन रणनीतियों जैसे अनुसंधान प्रश्न, संग्रह या प्राथमिक और माध्यमिक डेटा, नमूनाकरण, विश्लेषण, व्याख्या और नीति निर्माण का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. रोज़ी सुलोचना ने दिया।

इस वेबिनार में सेमेस्टर II, IV और VI की छात्राएँ शामिल हुईं। शिक्षकगण में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. पंकज पुरूषोत्तम, श्रीमती लता रानी, श्रीमती विपाशा शर्मा, श्री रोहन कुमार, श्री विजय कुमार, श्री एस.के. वर्मा , मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश रंजन एवं तकनीकी टीम के सदस्य के रूप में श्री देव नारायण ने अपना योगदान दिया और श्री रवि वेबिनार के दौरान उपस्थित रहे।