Muzaffarpur News

MDDM College,Muzaffarpur के मनोविज्ञान विभाग में मनाया गया विश्व दयालुता दिवस

Advertisements

Muzaffarpur 13 November : MDDM College में प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने दयालुता पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. विश्व दयालुता दिवस 13 नवंबर को सहानुभूति, करुणा और दयालुता जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

MDDM College, Muzaffarpur में मनाया गया विश्व दयालुता दिवस

विश्व दयालुता दिवस की स्थापना 1998 में विश्व दयालुता आंदोलन द्वारा दुनिया भर में दयालुता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। वैश्विक दयालुता आंदोलन के एक भाग के रूप में, विश्व दयालुता दिवस प्रतिवर्ष 13 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस हमें सबसे महत्वपूर्ण और एकीकृत मानवीय सिद्धांतों – सहानुभूति, करुणा और दयालुता – पर चिंतन करने का अवसर देता है।

MDDM College, Muzaffarpur में मनाया गया विश्व दयालुता दिवस

दयालुता के बड़े और छोटे कार्यों की सकारात्मक क्षमता को समर्पित इस दिन, हम सामूहिक रूप से इस महत्वपूर्ण गुण को बढ़ावा देने और प्रसारित करने का प्रयास करें जो सभी प्रकार के लोगों को एक साथ लाता है। प्राचार्या प्रोफेसर अलका जायसवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए विश्व दयालुता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किया।

MDDM College, Muzaffarpur में मनाया गया विश्व दयालुता दिवस

दयालुता की कोई भी गतिविधि करते हुए छात्राओं को अपने अनुभवों और विचारों पर प्रोजेक्ट बनाना था जिसमें 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुसर्रत फातमा स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर प्रियंका कुमारी स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से नादरा अदनान और ऋचा कुमारी स्नातक फोर्थ सेमेस्टर से रही।

कार्यक्रम का आयोजन मनोविज्ञान की प्रोफेसर निशिकांति के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डॉ अनुराधा सिंह, डॉ देवाश्रुति घोष, डॉ मीनाक्षी, डॉ आभा रानी और डॉ प्रिया के साथ सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.