Muzaffarpur U16 Cricket League दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी फिर बनी चैंपियन, बबलू इलेवन को 111 रनों से हराया
November 12, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 12 November : Muzaffarpur U16 Cricket League मुजफ्फरपुर अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग में दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी ने बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब को 111 रनों से हराकर खिताब जीता। प्रेम बने मैन ऑफ द मैच, खेली 80 रनों की शानदार पारी। ऋषित ने झटके 4 विकेट।
Muzaffarpur U16 Cricket League दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी चैंपियन
मुजफ्फरपुर अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग में दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी ने बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब को 111 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस शानदार जीत के साथ दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी ने चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

प्रेम हुए मैन ऑफ द मैच, जिन्होंने 80 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं ऋषित ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और 19 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग के बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले के अंतर्गत आज स्थानीय ईटीसी मैदान में खेले गए मैच में दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। बल्लेबाजी में प्रेम ने 80, रोहण मिश्रा ने 29, ऋषित ने 19, दिलशाद ने 17, रवि नवाद ने 17 और आमिर ने 11 रन का योगदान दिया।

बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से पृथ्वी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि आयुष आनंद ने 2, मानस और आशुतोष ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मानस ने सर्वाधिक 46 रन बनाए, जबकि आशुतोष ने 25 और आयुष ने 12 रन जोड़े।
6,6,6,6,6,6,6,6 : Akash Choudhary Fastest Fifty लगातार 8 छक्के, फर्स्ट क्लास क्रिकेट की सबसे तेज़ फिफ्टी https://t.co/8DdialZkbK #cricket #RanjiTrophy #Meghalaya #Surat pic.twitter.com/sz3L44xbl1
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 9, 2025
दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में ऋषित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। दिलशाद, अमर, बबलू और आयुष ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मैच के अंत में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी के प्रेम को दिया गया। इस मुकाबले में निर्णायक की भूमिका स्टेट पैनल अंपायर सनी वर्मा और रवि कुमार ने निभाई।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all