LS College में आचार्य जे.बी. कृपलानी और पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई
November 11, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 11 November : LS College में महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर गांधीवादी आचार्य जे.बी. कृपलानी और स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई.
LS College में आचार्य कृपलानी और अबुल कलाम आज़ाद की जयंती
अध्यक्षता प्राचार्य प्रो कनुप्रिया ने की तथा सहयोगियों के साथ दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया.
लंगट सिंह कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं की सुनहरी विरासत: प्रो. कनुप्रिया
मौके पर प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि मौलाना आजाद स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता थे और उन्होंने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे पहले शिक्षा मंत्री थे और उन्होंने कई योजनाएँ बनाई, जिनका उद्देश्य लोगों को शिक्षा और संस्कृति के प्रति जागरूक करना और समाज में शिक्षा का स्तर सुधारना था.

उनकी जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, सुधार, और नीतियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाना है, ताकि भारतीय समाज में शिक्षा के स्तर में वृद्धि हो सके और सभी छात्रों तक शिक्षा के अवसर सुनिश्चित हो सकें.
LS College प्रो. कनुप्रिया ने गुणवत्ता शिक्षा व निरंतर सुधार पर दिया जोर https://t.co/St2zxzeY77 #Muzaffarpur @LS_College pic.twitter.com/ObffXFj0pD
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 10, 2025
आचार्य कृपलानी की श्रद्धांजलि देते हुए प्राचार्य प्रो कनुप्रिया ने कहा कि यह कॉलेज महान स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक कृपलानी की कर्मस्थली रही है, यहां उन्होंने 1912 से 1917 तक शिक्षक के रूप में कार्य किया था. लंगट सिंह कॉलेज न केवल शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र है, बल्कि यह स्वतंत्रता संग्राम के महान नेताओं की सुनहरी विरासत को भी खुद में समेटे है. उन्होंने कहा कि आचार्य कृपलानी महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी और उनकी विचारधारा के समर्थक थे.
मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो. विजय कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ अर्धेंदु, डॉ बाणेश्वर शर्मा, डॉ राजेश अनुपम, डॉ राजकिशोर शर्मा, डॉ आनंद कुमार, डॉ मनोज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all