Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 January : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय एवं एक्सिस मैक्स लाइफ मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज २५ जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय के रामदयालु औषधीय उद्यान एवं शास्त्री उद्यान में “धरती बचाओ अभियान” के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

RDS College में पौधारोपण

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं पूर्व बुस्टा महासचिव प्रो अरुण कुमार सिंह, बुस्टा महासचिव डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो सत्येंद्र प्रसाद सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ नीरज कुमार मिश्रा, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ संजय कुमार चौधरी, डॉ ललित किशोर, प्रधान सहायक निर्मल कुमार शर्मा,चंदन कुमार,मनीष कुमार,राजेश कुमार तथा एक्सिस मैक्स लाइफ के मुजफ्फरपुर शाखा प्रबंधक श्री कुमार अजीत, विकास पदाधिकारी श्री गौरव कुमार, शुभम कुमार, सौरभ कुमार, रजनी राणा सहित एक्सिस मैक्स लाइफ के सलाहकार सदस्यों द्वारा फलों एवम विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए।

RDS College एवं एक्सिस मैक्स लाइफ मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज २५ जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर"धरती बचाओ अभियान" के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
RDS College एवं एक्सिस मैक्स लाइफ मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज २५ जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर“धरती बचाओ अभियान” के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
RDS College
RDS College में पौधारोपण


पौधारोपण कार्यक्रम में सबों को संबोधित करते हुए सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पेड़- पौधे जीवन के आधार हैं। मनुष्य को अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिवसों को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण करना चाहिए।

Advertisements
RDS College

एक्सिस मैक्स लाइफ के शाखा प्रबंधक कुमार अजीत ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पौधे लगाना बेहद जरूरी है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वस्थ पर्यावरण हेतु एक अच्छा संदेश होगा।

प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि धरती को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। लोगों को अपने जीवन में आधिकाधिक पौधे लगाकर पृथ्वी को और अधिक सुंदर बनाना चाहिए। उन्होंने एक्सिस मैक्स लाइफ मुजफ्फरपुर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.