MDDM College में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने वैज्ञानिकों के योगदान को किया याद
May 11, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 11 May : MDDM College महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने वैज्ञानिकों और नोबेल पुरस्कार विजेताओं के आविष्कारों की प्रस्तुति दी, जिसमें अनुपम कुमारी प्रथम रहीं।
MDDM College में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम
MDDM College के रसायन शास्त्र विभाग में सोमवार को स्नातकोत्तर की छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह दिवस प्रतिवर्ष 11 मई को मनाया जाता है, जो 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों (ऑपरेशन शक्ति) की सफलता की याद दिलाता है।

रसायन शास्त्र विभाग (Department of Chemistry) की छात्राओं ने विभिन्न जाने माने रसायनशास्त्री , वैज्ञानिकों एवं नोवेल पुरस्कार विजेताओं का उनके प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अप्रतिम योगदान को स्मरण करते हुए उनके छायाचित्रों सहित आविष्कारों की सराहनीय प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉक्टर अलका जायसवाल ने किया । उन्होंने छात्राओं को इस दिवस की महत्ता को समझाया।
छात्राओं में अनुपम कुमारी, आकांक्षा कुमारी, खुशबू कुमारी, अलका कश्यप, नुसरत परवीन, मनीषा कुमारी, नेहा कुमारी, सुहानी शाहबाज, बुशरा रिजवान, पुष्पांजलि कुमारी, सुषमा कुमारी, स्मिता रॉय, सुकृति प्रियंका, निधि कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने प्रस्तुति दी जिसमें अपनी प्रस्तुति के आधार पर अनुपम कुमारी ने प्रथम, आकांक्षा कुमारी ने द्वितीय एवं खुशबू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
B.R.A. Bihar University में वोकेशनल कोर्सों में नामांकन के लिए 12 मई से खुलेगा पोर्टल https://t.co/MiGeMOi8Z6 #Muzaffarpur #vocationalcourse @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/tNcRzqD7Yg
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 11, 2026
कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ वर्षा तिवारी एवं सहायक प्राध्यापिका डॉ स्मिता ने किया। मौके पे डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ पल्लवी, डॉ रचना, डॉ श्वेता यादव,डॉ राकेश रंजन ,श्री सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all