Sports
Advertisements

Muzaffarpur 27 May : LS College, मुजफ्फरपुर और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान (SVKAYS) के बीच खेल विकास हेतु 3 वर्षीय MoU संपन्न। छात्रों को मिलेगा मुफ्त वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण, ओलंपिक स्तर की सुविधाएं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कोचों का मार्गदर्शन। जानें पूरी खबर –

LS College और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के बीच 3 वर्षीय MoU

बिहार में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। LS College, मुजफ्फरपुर तथा स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान (SVKAYS) के बीच खेल विकास को बढ़ावा देने हेतु 3 वर्षों का समझौता (MoU) संपन्न हुआ।

लंगट सिंह कॉलेज में लंगट सिंह कॉलेज और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के बीच एमओयू बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा ने आधिकारिक तौर पर इस समझौते को अंतिम रूप दिया। इस साझेदारी के तहत विशेष रूप से एथलेटिक्स गतिविधियों को गति दी जाएगी, जिससे कॉलेज के धावकों और ट्रैक-एंड-फील्ड के एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के लिए पेशेवर मंच मिल सके।

Advertisements
LS College और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के बीच 3 वर्षीय MoU
LS College और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के बीच 3 वर्षीय MoU

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने समझौते पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह समझौता ज्ञापन कॉलेज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उस वृहद संकल्प का हिस्सा है, जिसके तहत लंगट सिंह कॉलेज को न केवल अकादमिक उत्कृष्टता बल्कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी एक शीर्ष केंद्र बनाना है।

प्रो. कनुप्रिया ने बताया कि वर्तमान में कॉलेज प्रशासन द्वारा खेल के उन्नयन और ढांचागत विकास के लिए कई दूरगामी नीतियां और सिलसिलेवार पहलें क्रियान्वित की जा रही हैं, और यह एमओयू उसी श्रृंखला की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। हमारा मूल ध्येय यह सुनिश्चित करना है कि हमारे विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं मिले । इस रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से हमारे छात्रों को मानकों के अनुरूप विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दी जाने वाली ‘हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग’ भी मिलेगी, जो उनकी नैसर्गिक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में मदद करेगा।

वहीं, स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा ने कहा कि हमारा लक्ष्य कॉलेज के भीतर छुपी हुई एथलेटिक प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें सही तकनीक सिखाना और आधुनिकतम प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस करना है।

समझौते के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण, CSR के माध्यम से ओलंपिक स्तर के खेल संसाधन, तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक खेल तकनीकों और प्रतियोगी मंचों से जोड़ना है।

MoU पर हस्ताक्षर LS College की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया एवं स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान (SVKAYS) के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा द्वारा किए गए।

मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, राम प्रमोद राम, डॉ आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।

शिक्षा और खेल के समन्वय से शुरू हुई यह पहल बिहार के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

“Sports for Nation Building” की भावना के साथ यह पहल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने का प्रयास है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.