Headlines

सीतामढ़ी नवनिर्वाचित मुखिया भाई की हत्या से बवाल Mukhiya Brother Murder in Sitamarhi

Service Regularization
Advertisements

Sitamarhi 23 January : बिहार में नवनिर्वाचित मुखिया और मुखिया के रिश्तेदारों को अब भय सताने लगा है.आए दिन बिहार के मुखियाओं पर जानलेवा हत्याएं और धमकियों की संख्या बढ़ गई है.अभी दो दिन पहले ही गोपालगंज में नवनिर्वाचित मुखिया की हत्या सुबह सुबह घर के बाहर हो गई थी.अभी अपराधियों की गिरफ्तारी हुई भी नहीं थी की आज सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना के आवाजपुर गांव  के नवनिर्वाचित मुखिया के भाई की हत्या कर दी गई.हत्या के बाद आवाजपुर चौक पर सड़क परिचालन रुक गया लोगो में गुस्सा था. दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद लोग उग्र हो रहे थे.

Service Regularization


शनिवार 22जनवरी को पूर्व के विवाद व चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने आवापुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया जकाउल्लाह उर्फ जैकी के भाई मो नसरूल्लाह को चाकू व रॉड से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.आनन फानन में परिजन पास के अस्पताल में ले गए जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मदरसा का शिक्षक है. मुखिया के भाई की हत्या की सूचना मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई.हत्या के बाद पुपरी में जनाक्रोश भड़क गया है.पुलिस के अनुसार पुराणी रंजिश और चुनाव विवाद के चलते हत्या हुई है.परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

Service Regularization
Social Media Photo


सूचना मिलने पर वरीय अधिकारी डीएसपी हेडक्वार्टर राम कृष्णा और राजीव कुमार रंजन समेत अन्य चार थानों की पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत करने में जुट गए.


बिहार में मुखिया और मुखिया के रिश्तेदारों को अब भय सताने लगा है.हर दिन अब किसी घटना की आशंका बनी रहती है.पांच दिन पहले ही सीतामढ़ी के बभनगामा के मुखिया (कामेशनन्दन ) और उनके परिजनों के घर पर भीषण डकैती हुई थी.लाखों रूपये का नुकसान डकैती में हुआ था.बिहार एक बार फिर अपराधियों के चंगुल में फंसता जा रहा है.बिहार पंचायत चुनाव के बाद इस तरह की घटना बिहार में हर दिन हो रही है.

#sitamarhinews #biharnews #mukhiyamurderinbihar #hindinews

ये भी पढ़ें- पटना में दिन दहाड़े 14 करोड़ की लूट Patna Jewellry Shop Loot worth Crores

 द्मश्री सम्मान से सम्मानित ‘किसान चाची’ वेंटीलेटर पर

सीतामढ़ी नवनिर्वाचित मुखिया भाई की हत्या से बवाल Mukhiya Brother Murder in Sitamarhi

बिहार में चप्पल वाले परीक्षा देंगे जुते वाले रह जायेंगे New Guideline & Dress code for Bihar Board Exam

Spurious Liquor Killed Many in Chhapra: नालंदा के बाद छपरा में जहरीली शराब से अब तक 18 मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *