Headlines

Muzaffarpur Accident मुजफ्फरपुर में पुलिस की गाड़ी से दुर्घटना एक की मौत दूसरा घायल

Shaheed Diwas
Advertisements

मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी जा रही पुलिस की गाड़ी से दो युवकों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक युवक को मौके पर मौत हो गई.

Muzaffarpur 15 September : मुजफ्फरपुर में पुलिस की गाड़ी से दुर्घटना एक की मौत दूसरा घायल. अहियापुर थाना के सीतामढ़ी नेशनल हाईवे पर कल कल देर रात पुलिस की गाड़ी से युवक की मौत हो गई. मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी जा रही पुलिस की गाड़ी से दो युवकों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक युवक को मौके पर मौत हो गई. 17 वर्षीय इंटर का छात्र सुजीत कुमार की मौके पर मौत हो गई.

Shaheed Diwas

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुजीत अपने भाई अजय के लिए दवा लेने निकला था और मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही पुलिस की गाड़ी से जोरदार हो गई. जिसमें सुजीत कुमार की मौत मौके पर ही हो गई. दुर्घटना के बाद पुलिस की गाड़ी दुर्घटना में घायलों को का इलाज कराने के बजाय भाग गए .पुलिस की गाड़ी है इसलिए पता चली कि ऊपर रेड लाइट लगी थी. अहियापुर थाना को सूचना दी गई.

अहियापुर थानेदार विजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया. एसएसपी जयंत कांत ने जानकारी दी कि उचित कार्रवाई की जाएगी, दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा और मृतक को उचित मुआवजा भी मिलेगा.

#accident #muzaffarpur #news