Headlines

Muzaffarpur Accident News: मुजफ्फरपुर के सकरा में तेल टैंकर ने बाइक सवार को कुचल दिया

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 9 July : मुजफ्फरपुर के सकरा में तेल टैंकर ने बाइक सवार को कुचल दिया. मुजफ्फरपुर के सकरा थाना सरमस्तपुर चौक पर एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक सवार को कुचल दिया. घटना के बाद बाइक सवार की मृत्यु मौके पर ही हो गई. मृतक की पहचान वलीगांव थाना के अलीनगर निवासी 45 वर्षीय विनोद सिंह के रूप में हुई है.

Shaheed Diwas

घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और भीड़ भी जमा हो गई. सकरा पुलिस मौके पर पहुँच छानबीन में जुट गई. टैंकर को मौके से जप्त कर लिया गया. सकरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

तेल टैंकर समस्तीपुर की तरफ जा रहा था और सामने से आ रहे विनोद सिंह की बाइक के तेल टैंकर से टकरा गई. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गया और चीख-पुकार मच गई परिजन के परिवार में.

सकरा पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और छानबीन की जा रही है. चालक की खोज की जा रही है.मुजफ्फरपुर में तेज रफ़्तार का थमने का नाम नहीं ले रहा है.

#Muzaffarpurnews #Sakranews