www.goltoo.in

Muzaffarpur आशा हॉस्पिटल कप शतरंज: अंडर-7, 9 और 17 में द्विजा, लक्ष्य, भानु, अयान, शीलभद्र व साक्षी बने चैंपियन

April 19, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-04-19T193724.45312

Muzaffarpur : Muzaffarpur जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित आशा हॉस्पिटल कप अंडर-7, 9 और 17 शतरंज प्रतियोगिता में द्विजा, लक्ष्य रंजन, भानु रंजन, अयान, शीलभद्र लाभ और साक्षी कुमारी विजेता बने, जबकि कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उपविजेता स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 7 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।

Muzaffarpur आशा हॉस्पिटल कप शतरंज

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित आशा हॉस्पिटल कप मुजफ्फरपुर जिला अंडर 7, 9 एवं 17 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता में द्विजा, शीलभद्र लाभ, साक्षी कुमारी, लक्ष्य रंजन, भानु रंजन एवं अयान बने विजेता एवं स्वरात्मिका, अंश पराशर, विहान आनंद, प्राणवी कर्ण, आदर्श राज एवं अस्मिता कुमारी बने उपविजेता।

Muzaffarpur आशा हॉस्पिटल कप शतरंज
Muzaffarpur आशा हॉस्पिटल कप शतरंज

सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में 7 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, अखिल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा एवं आशा हॉस्पिटल के संचालक कृष्ण कुमार सिन्हा ने किया।

प्रतियोगिता के अंडर 7 एवं अंडर 9 आयु वर्ग के अंतिम चक्र की बाजी में भानु रंजन ने विहान आनंद को, लक्ष्य रंजन ने द्विजा को, अंश पराशर ने प्राणवी कर्ण को, अयान ने मृगांक सिन्हा को, स्वरात्मिका ने अनुराग को हराया। आदर्श श्रीवास्तव को बाई मिला। अंडर 17 बालिका वर्ग में साक्षी कुमारी ने आद्या कुमारी को, वान्या श्रीवास्तव ने अनुष्का मौर्या को, अस्मिता कुमारी ने दृष्टि राज को एवं मिष्टी कुमारी ने जय ईर्षिता को हराया।

Muzaffarpur आशा हॉस्पिटल कप शतरंज
Muzaffarpur आशा हॉस्पिटल कप शतरंज

अंडर 17 बालक वर्ग में आदर्श राज ने रयान अनवर को, शीलभद्र लाभ ने अर्पण कर्ण को, नैतिक मिश्रा ने त्रिशांत कुमार को, एशू राज ने आयुष राज को, देवांशू कुमार ने आरुष कुमार को, आयुष कुमार ने मानिक राज को, प्रणव सिंह ने उज्ज्वल कर्ण को, अक्षत राज ने शिवांक सिन्हा को, कार्तिक कुमार ने सूर्यांश कुमार को एवं उत्कर्ष कर्ण ने दर्श श्रीवास्तव को हराया।

अनमोल दास को बाई मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार दीपू, संयुक्त सचिव अजय कुमार एवं अमित चंदन ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल्स से सम्मानित किया। उक्त अवसर पर जिला शतरंज संघ के सदस्यों की उपस्थिति रही।

RELATED POSTS

View all

view all