Muzaffarpur में BIADA भूमि अधिग्रहण के खिलाफ उबाल, सैकड़ों पीड़ित परिवारों ने उठाई कानूनी कार्रवाई की मांग
April 19, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 19 April : Muzaffarpur में BIADA के कथित गैर कानूनी एवं अपूर्ण भूमि अधिग्रहण के खिलाफ सैकड़ों पीड़ित परिवारों ने विरोध दर्ज कराया। मुआवजे और कानूनी दस्तावेजों के अभाव का आरोप लगाते हुए लोगों ने जिला प्रशासन से अपनी रैयती जमीन पर स्वामित्व बहाल करने और उचित कार्रवाई की मांग की।
Muzaffarpur में BIADA भूमि अधिग्रहण के खिलाफ उबाल
मुजफ्फरपुर में बियाडा (BIADA) द्वारा किए गए कथित गैर कानूनी एवं अपूर्ण भूमि अधिग्रहण के खिलाफ पीड़ित परिवारों का विरोध तेज हो गया है। रविवार, 19 अप्रैल 2026 को राजेन्द्र नगर मुहल्ला विकास समिति, वार्ड संख्या 49, कन्हौली विशुनदत्त के तत्वावधान में आयोजित एक आम बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

बैठक में वर्ष 1986 के गजट नोटिफिकेशन के तहत हुए भूमि अधिग्रहण को पूरी तरह असफल बताया गया। पीड़ितों का आरोप है कि न तो भूमि अधिग्रहण विभाग के पास मुआवजे से जुड़े कोई दस्तावेज उपलब्ध हैं और न ही किसी प्रकार का अवार्ड जारी किया गया था। इसके अलावा, तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा जारी किए जाने वाले पजेशन सर्टिफिकेट (अधिकार प्रपत्र) का भी कोई रिकॉर्ड संबंधित अंचल अधिकारी या भू-अर्जन पदाधिकारी के पास मौजूद नहीं है।


सभा में यह भी आरोप लगाया गया कि मुसहरी अंचल अधिकारी द्वारा बियाडा के पक्ष में किए जा रहे दाखिल-खारिज संदेह के घेरे में हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने अपनी निजी रैयती जमीन पर लगाए गए प्रशासनिक प्रतिबंध को हटाने की मांग की है।
RDS College में ‘विरासत 2026’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा https://t.co/BSjJNixYj3 #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/keqhpEabZ5
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 18, 2026
करीब ढाई सौ से अधिक परिवारों की मौजूदगी में आयोजित इस जनसभा की अध्यक्षता अखिलेश कुमार ने की, जबकि मंच संचालन उत्पल रंजन ने किया। मुख्य वक्ताओं में संजय सिन्हा, कौशल किशोर सिन्हा, विमलेश शर्मा, मृत्युंजय कुमार सिंह, अमित कुमार, सुमित कुमार, रोहित कुमार, अजय कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह, विजय मिश्र, संतोष झा, प्रमोद पांडे और नगीना देवी शामिल रहे।
पीड़ित परिवारों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर उनके मामले में हस्तक्षेप कर विधिसम्मत कार्रवाई करेगा और उनके भूमि स्वामित्व को बहाल किया जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all