Headlines

Muzaffarpur ATM Fraud मुजफ्फरपुर में एटीएम से पैसा निकल रहे तो रहें सावधान …

muzaffarpur atm fraud muzaffarpur atm fraud
Advertisements

मदद के नाम पर पिन पूछ लिया और एटीएम से पैसे नहीं निकलने के कारण दोबारा कोशिश की और इसी बीच तीनों ने झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड को बदल लिया. इसी बीच तीनों व्यक्ति वहां से निकल पड़े.

Muzaffarpur 29 July: मुजफ्फरपुर में एटीएम फ्रॉड . मुजफ्फरपुर के पिलखी गांव में एक युवक का एटीएम फ्रॉड होने से बचा.पिलखी गांव में एक शख्स का एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई. रोशन नाम का एक शख्स स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था. एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर पीछे से तीन युवक अचानक आए और मदद के नाम पर पिन पूछ लिया और एटीएम से पैसे नहीं निकलने के कारण दोबारा कोशिश की और इसी बीच तीनों ने झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड को बदल लिया. इसी बीच तीनों व्यक्ति वहां से निकल पड़े.

रोशन ने जब अपना कार्ड देखा तो पकड़ लिया कि कार्ड तो बदल लिया गया है. तीनों अपनी बाइक से भाग ही रहे थे तो पीछे चिल्लाते हुए भागा रोशन. सबसे पीछे बैठे हुए व्यक्ति को रौशन ने किसी तरीके से खींचा तो गिर पड़ा है बाइक से बाइक से गिरने के कारण तीसरे शख्स को पकड़ लिया.उसके बाद हल्ला सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए तब तक बाकी दो फरार हो चुके थे.

स्थानीय लोगों को जब एटीएम बदलने की जानकारी मिली तो पकड़े गए शख्स की जमकर धुनाई शुरू की की. एटीएम फ्रॉड करने वाले की लोगों ने स्थानीय लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर डंडों से पीटा इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के आने पर पुलिस के हाथों सौंप दिया गया.


पंकज साहनी गिरोह के पकड़े जाने के बाद इस बात का पक्का सबूत मिलता हैं कि पूरे मुजफ्फरपुर के आस-पास के एटीएम से पैसे निकालने समय आपको बिल्कुल सावधान रहना होगा. किसी भी किसी भी अनजान व्यक्ति के हाथों अपना कार्ड न देना है ना पिन बताना है .

#atmfraud #cyberfraud #muzaffarpurnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *