Muzaffarpur 16 July : आज दिनांक 16 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में Muzaffarpur Boys Football League प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में यंग बॉयज फुटबॉल टीम और एलक्ट्रोनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें यंग बॉयज फुटबॉल टीम शून्य के मुकाबले 7 गोलों से विजय प्राप्त किए।
Muzaffarpur Boys Football League
पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है। आज का मैच यंग बॉयज फुटबॉल टीम और इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू मुहम्मद नाजिर , इरशाद मलिक,अवधेश कुमार के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

खेल के शुरुआत के पहले मिनट में ही अमित इलेवन के जर्सी नंबर 10 विशाल ने अपनी टीम के लिए पहला गोल कर टीम को बढ़त दिला दिए। अमित इलेवन के जर्सी नंबर 15 हर्षवर्धन ने 5 वे और 29 वे मिनट में दो गोल कर टीम को तीन शून्य से आगे कर दिए। खेल के 31वें मिनट में जर्सी नंबर 10 विशाल , 32 वें मिनट में जर्सी नंबर 16 अरशद और 34 वें मिनट में जर्सी नंबर 15 हर्षवर्धन ने अपना तीसरा और टीम का छठवां गोल कर अपनी टीम को 6 शून्य की बढ़त दिला दिए।
मध्यांतर तक यंग बॉयज की टीम छह शून्य से आगे थी। मध्यांतर के बाद दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन सफलता यंग बॉयज को मिली और यंग बॉयज टीम के जर्सी नंबर 14 बिपुल ने खेल के 58 वे मिनट में गोल कर अपनी टीम को सात शून्य से आगे कर दिए।

खेल के अंत में यंग बॉयज फुटबॉल टीम ने इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले 7 गोल से पराजित किया।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में श्री बृजेन्द्र चौधरी उर्फ बैजू दा , मुहम्मद सलाउद्दीन,सुरेश महतो, एवम राकेश पासवान के द्वारा किया गया।
Muzaffarpur Football League अमित इलेवन 4 गोलों से विजयी https://t.co/9DrHFt81Ck #Muzaffarpur #football #goltoo pic.twitter.com/JVnu9lnY5H
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 15, 2024
टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 17 07 24 को जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम और जागृति फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।