Sports
Advertisements

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ कि एक पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अहम आम सभा कि बैठक का आयोजन किया गया। ऊक्त बैठक कि अध्यक्षता गणवंत कुमार मल्लिक ने किया जिसमें संघ के 45 आजीवन सदस्यों ने भाग लिया।

Muzaffarpur 18 August : मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ आम सभा की बैठक का आयोज दिनांक 17 अगस्त (बुधवार), 2022 को गन्नीपूर, निकट कलमबाग चौक, मुजफ्फरपुर मे स्थित “मॉर्डन उत्सव पैलेस” के सभागार मे मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ कि एक पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अहम आम सभा कि बैठक का आयोजन किया गया। ऊक्त बैठक कि अध्यक्षता गणवंत कुमार मल्लिक ने किया जिसमें संघ के 45 आजीवन सदस्यों ने भाग लिया। सचिव, राजीव रंजन ने पिछ्ले 3 वर्षों के कार्यकाल दौरान संघ द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किए एवं संजय कुमार श्रीवास्तव ने संघ का लेखा-जोखा प्रस्तुत किए जिसको सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। संघ के वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के कारण अध्यक्ष के द्वारा कार्यकारिणी को भंग करने घोषणा कि नई।

तत्पश्चात चुनाव अधिकारी सु0 श्री0 रूपा झा एवं ऑल बिहार शतरंज संघ, पटना के पर्यवेक्षक, नंदकिशोर श्रीवास्तव के द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन से संबंधित प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया जिसके उपरांत चुनाव अधिकारी रूपा झा ने पद के अनुसार विजयी हुए उम्मीदवार कि घोषणा किया जो की निम्न प्रकार है-

  1. अध्यक्ष: डा0 विमोहन कुमार।
  2. उपाध्यक्ष: 1. हिमांशु कुमार 2. संजय कुमार श्रीवास्तव 3. कुमार अभिमन्यू ‘परिमल’ 4. रविशंकर कुमार 5. उदय कुमार विकल 6. कुमार आभास।
  3. सचिव: राजीव कुमार रंजन।
  4. सह सचिव: 1. उज्जवल कुमार 2. अजय कुमार 3. पंकज कुमार 4. मनीष कुमार 5. प्रशांत कुमार 6. अभिजीत कुमार।
  5. कोषाध्यक्ष: मनोज कुमार श्रीवास्तव।

• इसके अतिरिक्त नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष, डाक्टर विमोहन कुमार के द्वारा संघ कार्यकारिणी के वर्तमान सत्र हेतू नामित पदों को घोषित किया गया जो निम्न प्रकार है-
• मुख्य संरक्षक: गणवंत कुमार मल्लिक।
• संरक्षक मंडल: डा0 विनायक गौतम, गौरव गोयनका, संजीव कुमार IRS, गुडू शाही, दिपक ठाकुर, सुशील कुमार सिंह, प्रमोद ठाकुर, रत्नेश भारद्वाज, अरूण कुमार
• कार्यकारी सदस्य: समीर कुमार, अभिजीत, अश्विन रंजन, राघवेन्द्र कुमार, सौरभ प्रभात, विकास कुमार, संजीव कुमार, रणप्रताप जैसवाल।

Advertisements
वर्तमान अध्यक्ष, डाक्टर विमोहन कुमार


• कार्यक्रम के दौरान वर्तमान अध्यक्ष, डाक्टर विमोहन कुमार को पुर्व अध्यक्ष गणवंत कुमार मल्लिक के द्वारा शाॅल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बाद में गणवंत कुमार मल्लिक को अध्यक्ष, डाक्टर विमोहन कुमार के द्वारा शाॅल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया जिन्होंने लगातार 12 वर्ष तक अध्यक्ष के रूप में सेवा प्रदान किए।

साथ ही चुनाव अधिकारी, रूपा झा और अखिल बिहार शतरंज संघ के पर्यवेक्षक नंदकिशोर श्रीवास्तव को संघ की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त उक्त बैठक मे मुख्य रूप से उदय कुमार, विजेता नंद झा, शशिकेष कुमार, संजीव कुमार, संजय कुमार ढींगरा, ज्ञानेन्द्र कुमार, सुमंत चौधरी, सत्य प्रकाश, संदीप शेखर, अनिल कुमार सिंह आदि समेत अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
सभी जानकारी राजीव कु0 रंजन, सचिव, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ द्वारा दी गई.

#chess #Muzaffarpurchessassociation #Muzaffarpur #sportsmuzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.