Sports
Advertisements

Muzaffarpur 20 August : राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दो रजत एवम 1 कांस्य

19 एवम 20 अगस्त को दानापुर में आयोजित अंडर 23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर को दो रजत पदक एवं एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ। मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया कि फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता के 105 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित राज को रजत पदक एवं 86 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य राज ने कांस्य पदक प्राप्त किया एवं ग्रीको रोमन स्पर्धा में गौतम साहनी ने रजत पदक प्राप्त किया। उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, कुमार आदित्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार , अविनाश कुमार, कुश्ती कोच रंजीत कुमार साह ने बधाई दी.

#wrestling #muzaffarpur #sportsnews

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.