Headlines

Muzaffarpur Cricket League आदित्य और चिरंजीवी के बदौलत भारती क्लब की एक और जीत

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 31 January : Muzaffarpur Cricket League मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत सुपर लीग में भारती क्लब ने एक अहम मुकाबले में बबलू 11 क्रिकेट क्लब को 60 रनों के अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur Cricket League

आदित्य और चिरंजीवी के बदौलत भारती क्लब की एक और जीत।

सुपर लीग के एक अहम मुकाबले में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब को 60 रनों से हराया।

आदित्य ने खेली 59 रनों की नाबाद पारी, चिरंजीवी का हरफनमौला प्रदर्शन।

चिरंजीवी हुए मैन ऑफ द मैच।

Muzaffarpur Cricket League आदित्य और चिरंजीवी के बदौलत भारती क्लब की एक और जीत
Muzaffarpur Cricket League आदित्य और चिरंजीवी के बदौलत भारती क्लब की एक और जीत

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत सुपर लीग में भारती क्लब ने एक अहम मुकाबले में बबलू 11 क्रिकेट क्लब को 60 रनों के अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया। आज स्थानीय पुलिस लाइन के खेल मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती क्लब ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 219 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें आदित्य ने नाबाद 59 रनों की शानदार पारी खेली वहीं अंकित ने 45 चंद्रप्रकाश ने 39 चिरंजीवी ने महत्वपूर्ण 33 रन एवं कुणाल ने 16 रन बनाए।

गेंदबाजी में बबलू 11 क्रिकेट क्लब के तरफ से चंदन चक्रवर्ती ने एक आदिल ने एक दिव्य प्रकाश ने एक कृष्णकांत ने एक एवं मिट्ठू ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी बबलू 11 क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें बबलू 11 क्रिकेट क्लब के तरफ से साहिल ने शानदार 67 रन बनाए वही राहुल ने 30 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से चिरंजीवी ने शानदार तीन विकेट झटके वहीं रवि ने दो देवाशीष ने दो विशाल राज ने दो एवं चंदन ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के चिरंजीवी ठाकुर को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सनी वर्मा एवं रवि कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में उज्जवल थे।