Headlines

Muzaffarpur Cricket League पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ख़िताब तय

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 27 July : Muzaffarpur Cricket League जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ने भारती जूनियर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बन गई है।

Muzaffarpur Cricket League

अंडर -19 जिला क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी को खिताब तय।

भारती जूनियर को 6 विकेट से हराया।

अभिषेक कुमार हुए मैन ऑफ द मैच।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League

जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ने भारती जूनियर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बन गई है। आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती जूनियर ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 28 ओवर में ही 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।भारती जूनियर के तरफ से रिशव ने 41,शुभम आकर्ष ने नाबाद 36,उत्सव आशीष ने 13 एवम अनिरुद्ध ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाए।


गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रवींद्र ने 4,मुस्सबिर ने 3,अनमोल ने 1,तौसीर ने 1एवम अरविंद ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
ज़बाब में खेलने उतरी पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ने 24 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत के लिए 147 रन बना लिए।पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अभिषेक कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 73 रन बनाए वहीं आतिफ ने भी 45 रनो की नाबाद पारी खेली।


गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से शानू ने 3 एवम आदित्य ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के अंपायर रवि कुमार एवम सन्नी वर्मा थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।