Sports
Advertisements

Muzaffarpur 10 June : स्वर्गीय परमानंद सिंहा ‘बमबम भईया’ Muzaffarpur Cricket League U16 में आइडियल क्रिकेट एकेडमी (ए) ने दिव्यादृष्टि फाउंडेशन क्लब को 3 विकेट से और BSTCA रेड ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 32 रन से हराया। अंकित और रमेश बने मैन ऑफ द मैच।

Muzaffarpur Cricket League U16

स्वर्गीय परमानंद सिंहा”बमबम भईया” अंडर – 16 Muzaffarpur Cricket League के तीसरे मैच में आइडियल क्रिकेट एकेडमी (ए) ने दिव्यादृष्टि फाउंडेशन क्लब को 3 विकेट से एवं बी एस टी सी ए रेड ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 32 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

आइडियल क्रिकेट एकेडमी (ए) के अंकित एवं बी एस टी सी ए रेड के रमेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Advertisements

स्वर्गीय परमानंद सिंहा उर्फ बमबम भईया अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत आज दो मैच खेले गए जिसमें आइडियल क्रिकेट एकेडमी ए एवं बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी रेड ने अपने अपने मैच जीत पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League

आज शुभंकर पुर स्थित आईं सी ए के मैदान में दिव्यादृष्टि फाउंडेशन क्लब बनाम आइडियल क्रिकेट एकेडमी ए के बीच खेले गए मैच में दिव्यादृष्टि फाउंडेशन क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 26 ओवर में 176 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें दिव्यादृष्टि फाउंडेशन क्लब के तरफ से एक मात्र बल्लेबाज सार्थक रहे जिन्होंने शानदार 94 रन बनाए ।इसके अलावे कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं रन कर पाए।गेंदबाजी में आइडियल क्रिकेट एकेडमी ए के तरफ से साहिल ने तीन,सैफ ने तीन,अंकित ने दो,सिद्धार्थ ने एक एवं अंकित द्वितीय ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त किया।

जवाब में आइडियल क्रिकेट एकेडमी ए ने 24 ओवर में ही सात विकेट खोकर जीत के लिए 177 रन बना लिए। आइडियल क्रिकेट एकेडमी ए के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित ने शानदार 88 रन बनाए वही अक्षय ने 15 एवं आदर्श ने 20 रन अपने टीम के लिए बनाए
गेंदबाजी में दिव्यादृष्टि फाउंडेशन क्लब के तरफ से लव ने 2,कुश ने 1,आयुष ने 1,सिद्धार्थ ने 1,अक्षय ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच आइडियल क्रिकेट एकेडमी ए के अंकित को दिया गया।

Muzaffarpur Cricket League

वही Muzaffarpur Cricket League का चौथा मैच डायमंड क्रिकेट क्लब बनाम बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच खेला गया जिसमें बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी रेड ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 32 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

आज स्थानीय ई टी सी मुसहरी के खेल मैदान में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी रेड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 231 रनो का स्कोर खड़ा किया जिसमें रमेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 रनो की शतकीय पारी खेली उसके अलावे हृतिक ने 17 एवं अभिषेक ने 42 रन बनाए।
गेंदबाजी में डायमंड क्रिकेट क्लब के तरफ से ऋषभ ने 4,आदर्श ने 2,अंकुश ने 2,अनमोल ने 1 एवं आयुष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी।
डायमंड क्रिकेट क्लब के तरफ से विवेक ने शानदार 79 रन बनाए वही अनमोल ने 26,ईशान ने 21, सुजीत ने 21 एवं ऋषभ ने 14 रन बनाए।
गेंदबाजी में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी रेड के तरफ से रमेश ने 3, अभिषेक ने 2,सार्थक ने 1, मेदांश ने 1,एवं दिव्य झा ने 1विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी के रमेश को उनके शानदार शतक 108 रनो के लिए दिया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.