Sports
Advertisements

Muzaffarpur 15 January : दिनांक 14:01:2023 शनिवार को स्थान : ETC क्रिकेट ग्राउंड , मुशहरी, मुजफ्फरपुर में खेले गये मैच जो टीम सम्राट एकादश मुजफ्फरपुर बनाम टीम डीएवी टीचर्स एकादश, मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया था में सम्राट एकादश ने टीम डीएवी टीचर्स एकादश पर 29 रन से शानदार जीत दर्ज किया।


टीम सम्राट एकादश के कप्तान समीर सम्राट एवं टीम डीएवी टीचर्स एकादश के कप्तान निरंजन कुमार ने टौस किया । सम्राट एकादश ने टौस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

सम्राट एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खङा किया । सम्राट एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुये नीरज ने शानदार नाबाद 45 रन, साहिल ने 45 रन, अमित ने 18 रन , शेताभ खान ने 10 रन, अमन ने 5 और अभय ने नाबाद 3 रन बनाये।

Advertisements


टीम डीएवी एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये मोदसीर शाद ने 2 विकेट, इमरान ने 2 विकेट एवं चंदन ने 2 विकेट लिया ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम डीएवी एकादश 153 रन ही बना सकी ।‌


टीम डीएवी टीचर्स एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुये नितेश ने नाबाद 36 रन , शंकर ने 15 रन, निरंजन ने 22 रन, राजन ने 19, रंजन ने 10 रन, विष्णु ने 10 रन रनों की पारी खेली।

टीम सम्राट एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये कप्तान समीर सम्राट ने 2 विकेट, अभय ने 3 विकेट, अंकुर ने 1 विकेट और नीरज ने 1 विकेट लिया । फलस्वरूप टीम सम्राट एकादश ने टीम डीएवी टीचर्स एकादश पर 29 रन से शानदार जीत दर्ज किया


सम्राट एकादश के हरफनमौला शानदार खिलाड़ी नीरज को बल्लेबाजी में नाबाद 45 रन एवं गेंदबाजी में 1 विकेट, क्षेत्ररक्षण में शानदार 1 कैच लेने और 1 रन आउट करने यानि शानदार बेहतरीन प्रदर्शन हेतु मैन औफ द मैच दिया गया।

मैनऑफदमैच नीरज
बेस्ट बैट्समैन साहिल
बेस्ट बौलर अभय
बेस्ट फील्डर समीर सम्राट
को दिया गया ।

अंपायर श्री मुदित कुमार एवं श्री यश कुमार एवं स्कोरर ‌श्री सुधीर कुमार थे ।

#Muzaffarpur #cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.