Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को हो गई 150000 के साथ-साथ कप और मोमेंटों भी दिया जाएगा. इतनी बड़ी इनामी राशि अभी तक मुजफ्फरपुर में किसी टूर्नामेंट में नहीं दी गई है.

Muzaffarpur 24 March : बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है जल्दी एक आईपीएल और की तर्ज पर एक राष्ट्रीय स्तर की टूर्नामेंट खेली जाएगी. मुजफ्फरपुर के न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी (NICA) के क्रिकेट ग्राउंड में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा. एन. आई. सी. ए. क्रिकेट एकेडमी के आशीष सिंह और पूर्व रणजी क्रिकेटर खिलाड़ी उत्पल रंजन एवं नंदन सिंह के तत्वावधान में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा. इनके सहयोग के लिए मुंबई क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी भी इस में भाग लेंगे और इनका सहयोग करेंगे. टूर्नामेंट के सभी मैच न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी, शाहबाजपुर या कपरपुरा में खेला जाएगा जहां पर जिले का एकमात्र टर्फ विकेट मौजूद है मैचों के लिए.

New India Cricket Academy: Only Cricket Academy with Turf Wicket


आपको बता दे क्रिकेट खेलने के लिए टर्फ विकेटों की जरूरत पड़ती है जिसकी जिसकी कमी है मुजफ्फरपुर जिले में. प्रैक्टिस के लिए तो सभी क्रिकेट एकेडमी बना लेती हैं पर मैचों के लिए टर्फ विकेट की कमी है मुजफ्फरपुर में जो एकमात्र अभी न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी के मैदान में मौजूद है. यह भी संभव हो सका है पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी आशीष सिंह की बदौलत उनके प्रयासों से ही यह क्रिकेट मैदान तैयार हो सका है. जहां आईपीएल के तर्ज पर क्रिकेट मैच खेले जाएंगे.

New India Cricket Academy Muzaffarpur
New India Cricket Academy Muzaffarpur

Muzaffarpur IPL T20 में लाखों के पुरस्कार

इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को हो गई 150000 के साथ-साथ कप और मोमेंटों भी दिया जाएगा. इतनी बड़ी इनामी राशि अभी तक मुजफ्फरपुर में किसी टूर्नामेंट में नहीं दी गई है. हर मैच के मैन ऑफ द मैच के रूप में ₹5100 के साथ-साथ मोमेंटों को दी जाएगी. मैन ऑफ द सीरीज को 5100 के साथ-साथ एक एलईडी टीवी और मोमेंटो भी दी जाएगी. बेस्ट बॉलर, विकेटकीपर, बेस्ट फील्डर और हैट्रिक लेने वालों को एक ही ₹2100 के साथ-साथ मोमेंटो दिया जाएगा. इनके अलावा कई और भी तरह के इनाम और प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे.

Advertisements

How Many Teams in Muzaffarpur T20 Cricket Tournament


इस टूर्नामेंट के आयोजक उत्पल रंजन ने बताया की 16 टीमों के भाग लेने की संभावना है. जिसमें नेपाल और कोलकाता की टीम भी होंगी. इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिले की टीमें होंगी, पटना सीतामढ़ी, बेगूसराय, दरभंगा, भागलपुर, कोलकाता, सीवान, झारखंड, साहिबगंज, कटिहार, नेपाल समस्तीपुर, किशनगंज, बिहार रेलवे की टीम और मोतिहारी की टीम में भाग लेंगी.


क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है की एक अच्छे टूर्नामेंट को देखने और खेलने का अवसर मिलेगा. टूर्नामेंट मई महीने में खेला जाएगा. टूर्नामेंट कब होगा इसकी घोषणा जल्द की जायगी.

#muzaffarpurt20 #ipl2023 #ipl

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.