Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 3 March : Muzaffarpur Cricket News बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर जिला के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 5 मार्च को एलएस कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने दी।

Muzaffarpur Cricket News

Muzaffarpur Cricket News मुजफ्फरपुर जिला U- 19 आयु वर्ग का चयन ट्रायल 5 मार्च को
Muzaffarpur Cricket News मुजफ्फरपुर जिला U- 19 आयु वर्ग का चयन ट्रायल 5 मार्च को

उन्होंने बताया कि इस चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 सितंबर 2006 या उसके बाद हुआ हो। खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की दो-दो रंगीन फोटोस्टेट एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है:

  • आधार कार्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • लगातार तीन वर्षों का शैक्षणिक अंक प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड प्रमाण पत्र

सचिव संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे ब्लू टी-शर्ट और काले पैंट में अपने क्रिकेट किट के साथ रिपोर्ट करना होगा।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.